Views: 83
0 0
बोरियो में विधिक सेवा सह मेघा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बोरियो में विधिक सेवा सह मेघा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

बरहरवा। बोरियो प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक सेवा सह मेघा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एडीशनल सेशन जज-1 रजनी कांत पाठक, रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, बीडीओ नागेश्वर साव, एडवोकेट रतन कुमार, पैनल अधिवक्ता लाल बाबू यादव और पीएलवी माधुरी कुमारी…

बोरियो में विधिक सेवा सह मेघा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन
Read Time:1 Minute, 51 Second
बोरियो में विधिक सेवा सह मेघा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

बरहरवा। बोरियो प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक सेवा सह मेघा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एडीशनल सेशन जज-1 रजनी कांत पाठक, रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, बीडीओ नागेश्वर साव, एडवोकेट रतन कुमार, पैनल अधिवक्ता लाल बाबू यादव और पीएलवी माधुरी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जज रजनी कांत पाठक ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके। साथ ही विधिक जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी लोगों को दी गईं।

बीडीओ नागेश्वर साव ने प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। शिविर के दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया, जिसमें सर्वजन पेंशन, छात्राओं के लिए साइकिल आदि शामिल थे।

कार्यक्रम में मनरेगा बीपीओ अखिलेश कुमार, शिक्षा विभाग की बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, प्रखंड व अंचल कर्मी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports