जिला परिषद सदस्य ने अबुआ आवास लाभार्थियों का करवाया गृह प्रवेश

जिला परिषद सदस्य ने अबुआ आवास लाभार्थियों का करवाया गृह प्रवेश
Views: 184
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second
जिला परिषद सदस्य ने अबुआ आवास लाभार्थियों का करवाया गृह प्रवेश

बरहरवा (राजमहल)।
राजमहल प्रखंड के महासिंहपुर पंचायत अंतर्गत जमालपुर गांव में मंगलवार को अबुआ आवास योजना के तहत दो लाभार्थियों के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुष्मिता देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल, अबुआ आवास प्रभारी संतोष सिंह, पंचायत मुखिया सुनीता कुजूर, पंचायत समिति प्रतिनिधि राजेश बड़ा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों के नवनिर्मित पक्के मकान का फीता काटकर व नारियल फोड़कर विधिवत गृह प्रवेश कराया। इस दौरान लाभार्थी मानती देवी और मीरा करकट्टा ने घर में प्रवेश किया।

जिला परिषद सदस्य ने अबुआ आवास लाभार्थियों का करवाया गृह प्रवेश

लाभार्थियों ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले वे कच्चे मकान में रहते थे, जहां जीवन यापन करना कठिन था। अब राज्य सरकार की इस योजना से उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित आवास मिला है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment