Views: 102
0 0
राजमहल :कल्याणचक बाजार में ज्वेलरी दुकान से 4 किलो चांदी...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

राजमहल :कल्याणचक बाजार में ज्वेलरी दुकान से 4 किलो चांदी की लूट, CCTV पर की फायरिंग

राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक बाजार में मंगलवार शाम न्यू दीपक ज्वेलर्स की दुकान में चार अज्ञात अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए अपराधी दुकान से करीब 4 किलो चांदी के नए और पुराने आभूषण लूट कर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार, सभी अपराधी हथियारबंद…

राजमहल :कल्याणचक बाजार में ज्वेलरी दुकान से 4 किलो चांदी की लूट, CCTV पर की फायरिंग
Read Time:1 Minute, 44 Second
राजमहल :कल्याणचक बाजार में ज्वेलरी दुकान से 4 किलो चांदी की लूट, CCTV पर की फायरिंग

राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक बाजार में मंगलवार शाम न्यू दीपक ज्वेलर्स की दुकान में चार अज्ञात अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए अपराधी दुकान से करीब 4 किलो चांदी के नए और पुराने आभूषण लूट कर फरार हो गए।

दुकानदार के अनुसार, सभी अपराधी हथियारबंद थे और दुकान में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी। लूट की पूरी घटना CCTV कैमरे की निगरानी में रिकॉर्ड हो रही थी, जिसे देखकर अपराधियों ने सबूत मिटाने की मंशा से कैमरे पर गोलीबारी कर दी।

राजमहल :कल्याणचक बाजार में ज्वेलरी दुकान से 4 किलो चांदी की लूट, CCTV पर की फायरिंग

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने राजमहल थाना को सूचित किया। सूचना पाकर तालझारी थाना प्रभारी नितेश पांडेय पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल और एक बुलेट बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports