Views: 88
0 0
महिला डॉक्टर के नहीं रहने पर सदर अस्पताल में हंगामा, एक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

महिला डॉक्टर के नहीं रहने पर सदर अस्पताल में हंगामा, एक घंटे तक कार्य बाधित

बरहरवा। सोमवार को सदर अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गर्भवती महिला के परिजनों ने महिला डॉक्टर की अनुपस्थिति को लेकर जमकर हंगामा किया। घटना सकरीगली रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले संतोष कुमार सिंह की पत्नी बिंदिया कुमारी से जुड़ी है, जिन्हें तीन दिन पहले प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में…

महिला डॉक्टर के नहीं रहने पर सदर अस्पताल में हंगामा, एक घंटे तक कार्य बाधित
Read Time:1 Minute, 43 Second
महिला डॉक्टर के नहीं रहने पर सदर अस्पताल में हंगामा, एक घंटे तक कार्य बाधित

बरहरवा। सोमवार को सदर अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गर्भवती महिला के परिजनों ने महिला डॉक्टर की अनुपस्थिति को लेकर जमकर हंगामा किया। घटना सकरीगली रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले संतोष कुमार सिंह की पत्नी बिंदिया कुमारी से जुड़ी है, जिन्हें तीन दिन पहले प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि महिला डॉक्टर की अनुपस्थिति में मरीज को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है और रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक सिर्फ स्लाइन चढ़ाया गया। संतोष कुमार ने कहा कि उसकी पत्नी की पीड़ा लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

इधर, जीएनएम चंद्रकला ने संतोष कुमार पर मारपीट की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि महिला की कई बार जांच की गई है और नार्मल डिलीवरी की प्रक्रिया चल रही है। ऑपरेशन केवल महिला डॉक्टर की उपस्थिति में ही संभव है।

इस विवाद के कारण अस्पताल में करीब एक घंटे तक कार्य बाधित रहा। सुबह दस बजे तक अस्पताल प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद नहीं था। बाद में जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports