जमशेदपुर:- विश्व थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ मुलाकात किये।
सूत्रों ने बताया कि थैलीसीमिया जैसी गंभीर आनुवांशिक रक्त विकार के प्रति जागरूकता फैलाने और इससे निपटने के लिए कार्यरत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात किया।
इस दौरान सबों ने थैलीसीमिया के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने और इससे संबंधित नीतियों एवं प्रयासों पर चर्चा की।
श्री मुंड़ा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा थैलीसीमिया के रोकथाम के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं, जिनमें जन-जागरूकता अभियान, निःशुल्क परीक्षण सुविधा तथा अनुवांशिक परामर्श सेवाओं का विस्तार प्रमुख हैं एवं यह एक ऐसी बीमारी है.
जिसे समय पर पहचान, सही जानकारी और सामूहिक प्रयासों से रोका जा सकता है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,