लातेहार, 17 अप्रैल 2025:
साहित्य संगम जिला कमेटी, लातेहार के तत्वावधान में जिले में साहित्यिक चेतना को प्रोत्साहित करने तथा नवोदित कवियों एवं शायरों को मंच प्रदान करने हेतु एक भव्य सेमिनार सह कवि सम्मेलन (मुशायरा) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 अप्रैल दिन शनिवार को बनवारी साहु महाविद्यालय, लातेहार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन में लातेहार सहित झारखंड राज्य के ख्यातिप्राप्त कवि एवं शायर अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को काव्य रस में सराबोर करेंगे। प्रमुख प्रतिभागियों में डॉ. हरिवंश प्रभात, गुरमीत सिंह मित, अमीन रहबर, एम. जे. अज़हर, शमीम रजवी, अदनान काशिफ, मनीष मिश्र नन्दन, ज्योति चौधरी, रिना प्रेम दुबे, किरण राज, बरकतुल्लाह बरकत सहित कई अन्य प्रतिष्ठित रचनाकार शामिल हैं।
कार्यक्रम का संचालन परशुराम तिवारी एवं अनुपम कुमार मिश्रा द्वारा किया जाएगा।
साहित्य संगम जिला अध्यक्ष अनुप कुमार एवं जिला सचिव शम्स तबरेज ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे इस साहित्यिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर साहित्यिक वातावरण को सशक्त एवं जीवंत बनाएं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी, डॉ. नरेश कुमार पांडेय, शमशुल होदा, सत्येंद्र मेहरा, मेराजुल हक, मनीष कुमार सिंह, अतुल कुमार, ब्रिज किशोर प्रसाद, चंदन कुमार, शमशेर, आबिद अंसारी, दिनेश कुमार ठाकुर, अलीमुद्दीन अंसारी एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मी तन-मन से जुटे हुए हैं।