वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार ने मुआवजे की लगाई गुहार

वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार ने मुआवजे की लगाई गुहार
Views: 300
1 0
Read Time:1 Minute, 18 Second
वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार ने मुआवजे की लगाई गुहार

लातेहार जिले के बालुमाथ प्रखंड अंतर्गत रजवार गांव में मंगलवार की शाम तकरीबन चार बजे वज्रपात की एक दर्दनाक घटना में 35 वर्षीय युवक तारा लाल उरांव की मौत हो गई। तारा लाल अपने खेत में भैंसें चरा रहा था, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। वह जानवरों को लेकर घर लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में वज्रपात की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

परिजन तत्काल उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का परिवार अत्यंत गरीब है और उसके पीछे पांच छोटे बच्चे रह गए हैं। मृतक के भाई अजय उरांव ने बताया कि घटना के वक्त तारा लाल अकेला था और मौसम में अचानक बदलाव हुआ था।

इस दुखद घटना के बाद परिजनों ने सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है, ताकि बच्चों का भरण-पोषण और परिवार का जीवन यापन संभव हो सके।

Loading

वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार ने मुआवजे की लगाई गुहार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment