Views: 411
0 0
नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बरहरवा। बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के झिकटिया वार्ड संख्या 2 में 16 वर्षीय नाबालिग युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह के निर्देश पर थाना एएसआई रामप्रवेश दास, राजनाथ साह और हेमंत कुमार दलबल के साथ मौके पर…

नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Read Time:2 Minute, 35 Second
नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बरहरवा। बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के झिकटिया वार्ड संख्या 2 में 16 वर्षीय नाबालिग युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह के निर्देश पर थाना एएसआई रामप्रवेश दास, राजनाथ साह और हेमंत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गौरव प्रमाणिक (16 वर्ष) बचपन से ही अपने नाना निताई प्रमाणिक के घर पर रह रहा था। गौरव ने हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा दी थी और मंगलवार को उसका प्रैक्टिकल परीक्षा था। सोमवार की शाम वह पास की दुकान से प्रैक्टिकल के लिए कॉपी, कलम आदि खरीदकर लाया था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह परीक्षा देने के लिए मानसिक रूप से तैयार था।

मंगलवार सुबह जब उसकी नानी पुतलियां देवी छत पर गईं, तो उन्होंने देखा कि गौरव लोहे के एंगल से गमछे के सहारे लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था।

बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) केस दर्ज कर आवश्यक जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आत्महत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

गौरव की आत्महत्या से परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। परिजनों का कहना है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह समझ से परे है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं वह किसी मानसिक दबाव में तो नहीं था।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports