पलामू टाइगर रिजर्व में शिकारियों पर वन विभाग का कड़ा शिकंजा, विशेष छापेमारी अभियान शुरू

पलामू टाइगर रिजर्व में शिकारियों पर वन विभाग का कड़ा शिकंजा, विशेष छापेमारी अभियान शुरू
Views: 237
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second
पलामू टाइगर रिजर्व में शिकारियों पर वन विभाग का कड़ा शिकंजा, विशेष छापेमारी अभियान शुरू

(लातेहार ): पलामू टाइगर रिजर्व के दक्षिणी वन प्रमंडल के बारेसाढ़, गारू पश्चिमी महुआड़ाड क्षेत्र में जंगली जानवरों के शिकार को रोकने के लिए वन विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का नेतृत्व रेंजर तरुण कुमार सिंह स्वयं कर रहे हैं।

जंगल में शिकारियों की बढ़ती गतिविधियों की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। रेंजर श्री सिंह ने बताया कि जंगल में शिकारियों की सक्रियता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व वनपाल परमजीत तिवारी, वनपाल निर्भय कुमार सिंह, वनरक्षक अरुण कुमार, जो लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।

पलामू टाइगर रिजर्व में शिकारियों पर वन विभाग का कड़ा शिकंजा, विशेष छापेमारी अभियान शुरू

उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करते पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग का मुख्य उद्देश्य है की जंगलो में जानवरो की घटी संख्या को जंगलों में वन्यजीवों की संख्या बढ़ाना और उनके प्राकृतिक की रक्षा करना है।

विभाग ने स्थानीय ग्रामीणो से भी अपील की है कि वे जंगल में शिकारियों की भ्रमण की जानकारी देने में सहयोग करें। सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में जंगल के विभिन्न हिस्सों में शिकारियों की मौजूदगी की खबरें मिल रही थीं।

विभाग ने इस गंभीरता लेते हुए का सामना करने के लिए रणनीतिक कदम उठाए हैं। वन विभाग का मानना है कि शिकारियों पर लगाम लगाने से जंगल के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलेगी। और जंगलों की सुरक्षा होगी।

Loading

पलामू टाइगर रिजर्व में शिकारियों पर वन विभाग का कड़ा शिकंजा, विशेष छापेमारी अभियान शुरू

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment