धनबाद :कोयला तस्करों के साथ एक बार फिर ग्रामीणों की झड़प,झड़प में पांच लोग घायल

धनबाद :कोयला तस्करों के साथ एक बार फिर ग्रामीणों की झड़प,झड़प में पांच लोग घायल
Views: 341
0 0
Read Time:1 Minute, 22 Second

धनबाद :कोयला तस्करों के साथ एक बार फिर ग्रामीणों की झड़प,झड़प में पांच लोग घायल

▪️ तस्करों के द्वारा फायरिंग भी की गई,पथराव और मारपीट भी की गई

धनबाद जिले में कोयला तस्करी में शामिल धंधेबाजों का मनोबल आसमान छू रहा है.कोयला चोरी का विरोध करने पर कोयला तस्कर फायरिंग और मारपीट करने से भी गुरेज नहीं करते हैं.रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हार बस्ती में कोयला चोरी का विरोध करने पर तस्करों के द्वारा ना सिर्फ फायरिंग की गई, बल्कि पथराव और मारपीट भी गई है. पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है.

इस घटना में पांच से छह लोग घायल हुए हैं.इस मामले को लेकर रामकनाली थाना प्रभारी मंगल प्रसाद बुजर ने बताया कि अवैध कोयला तस्करों के द्वारा यहां पर खनन कार्य किया जा रहा था.

जिसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और आंदोलन करने लगे. कोयला तस्करों के द्वारा फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया है. मौके से खोखा भी बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment