घाघरा अंचल- प्रखंड कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

घाघरा अंचल- प्रखंड कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
Views: 212
0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second

घाघरा अंचल- प्रखंड कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

संवाददाता प्रेम कुमार साहू 

घाघरा (गुमला):- प्रखंड सह अंचल कार्यालय घाघरा के परिसर में शनिवार को जिला प्रशासन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ,अंचल अधिकारी, आशीष कुमार मंडल थाना चिकित्सा प्रभारी अरविंद कुशल एक्का प्रभारी, तरुण कुमार एवम् प्रखंड कर्मी , अंचल कर्मी,जनप्रतिनिधि, महिलाओं एवम् समाज सेवियों के अलावे अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया।

रक्तदान में कुल 57 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। उपस्थित लोगों से प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अधिक से अधिक रक्तदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रक्त दान सबसे बड़ा दान है। रक्त दान से शरीर स्वस्थ रहता है।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि जिले में रोगियों के लिए हो रही रक्त की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।साईट चिकित्सा प्रभारी अरविंद कुशल एकता ने कहा कि आगे भी इस तरह रक्तदान शिविर का आयोजन होता रहेगा ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment