किसानों को उनके नजदीकी पैक्स सेंटर से जोड़ा जाए: विवेकानंद त्रिपाठी 

किसानों को उनके नजदीकी पैक्स सेंटर से जोड़ा जाए: विवेकानंद त्रिपाठी 
Views: 548
1 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

किसानों को उनके नजदीकी पैक्स सेंटर से जोड़ा जाए: विवेकानंद त्रिपाठी 

संवाददाता अनुज तिवारी  

लहलहे(पलामू):- कृषकों को नजदीकी पैक्स सेंटर से जोड़ा जाना चाहिए ताकि उन्हें धान बिक्री करने में सुविधा हो।त्रिपाठी ने उपायुक्त पलामू को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि जिले के सभी पैक्स केंद्र पर धान की खरीद प्रारंभ हो गई है,लेकिन बहुत किसानों को नजदीकी पैक्स सेंटर से नहीं जोड़ते हुए उन्हें दूर के पैक्स सेंटर में जोड़ दिया गया है,जिससे किसानों को काफी असुविधा हो रही है।

विवेकानंद त्रिपाठी ने यह भी कहा है कि उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो नगरनिगम क्षेत्र के लिए सदर प्रखंड के ग्राम जमूने सुविधाजनक रहता।वैसे ही सदर प्रखंड के ग्राम-लहलहे के कृषकों के लिए लहलहे पैक्स सेंटर सुविधाजनक रहता।लेकिन लहलहे के किसानों को जमूने पैक्स सेंटर से और सिंगरा के कृषकों को लहलहे पैक्स सेंटर से जोड़ा दिया गया है,जो किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है और कृषकों को धान बिक्री करने में काफी परेशानी हो रही है।

विवेकानंद त्रिपाठी ने उपायुक्त पलामू से इस संबंध में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कृषकों को नजदीकी पैक्स सेंटर से जोड़ने का अनुरोध किया है। जिससे कृषकों को धान बिक्री करने में सुविधा हो।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment