पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना के देवरी रोड स्थित नर्तकी मुहल्ले में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
मृतका की पहचान 25 साल की पूजा कुमारी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो लोग नर्तकी मोहल्ला पहुंचे। उन्होंने फोन कर पूजा को घर से बाहर बुलाया। पूजा घर से बाहर आई तो बाइक सवार दोनों अपराधी उससे बातें करने लगे।
इसी बीच एक अपराधी ने पूजा के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक सवार अपराधी फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर निकले और पूजा कुमारी को उठाकर तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांचकर युवती को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला और कई लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को अपराधियों का सुराग लग गया।
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि प्रेम प्रसंग में पूजा कुमारी की हत्या हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,