Views: 224
0 0
माइक्रो फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

माइक्रो फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह:- माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।मृतका का नाम सुलेखा देवी है। वह तीसरी थाना क्षेत्र के भुराई गांव की रहने वाली थी। उसके पति अमरजीत शर्मा…

माइक्रो फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Read Time:2 Minute, 16 Second

माइक्रो फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह:- माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।मृतका का नाम सुलेखा देवी है।

वह तीसरी थाना क्षेत्र के भुराई गांव की रहने वाली थी। उसके पति अमरजीत शर्मा दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। बताया गया कि सुलेखा देवी ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज की कुछ किस्त वह अदा नहीं कर पाई थी। इसकी वसूली के लिए कंपनी के कर्मचारी उसपर लगातार दबाव डाल रहे थे।

कंपनी के कर्मचारी सोमवार सुबह भी सुलेखा देवी के घर पहुंच गए और उस पर तत्काल बकाया रकम चुकाने का दबाव डालने लगे। महिला ने मोहलत मांगी, लेकिन कंपनी के लोग रकम न चुकाने पर धमकी देने लगे।

इस बीच ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। कंपनी के कर्मी सुलेखा देवी के घर के बाहर जमे रहे। इसी दौरान सुलेखा देवी ने अपने घर के भीतर फांसी लगा ली। उसे आनन-फानन में फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना के बाद कंपनी के कर्मी मौके से भाग गए।

घटना की सूचना गड़कुरा पंचायत के मुखिया इब्राहिम मियां ने पुलिस को दी। इसके बाद महिला का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

तीसरी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।झारखंड में माइक्रो फाइनेंस और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की प्रताड़ना की वजह से जान देने की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं

Loading

माइक्रो फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports