दक्षिणेश्वरी काली मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस 18 जनवरी को,निकाली जाएगी शोभा यात्रा

दक्षिणेश्वरी काली मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस 18 जनवरी को,निकाली जाएगी शोभा यात्रा
Views: 689
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

दक्षिणेश्वरी काली मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस 18 जनवरी को,निकाली जाएगी शोभा यात्रा

जमशेदपुर :- श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर समिति, इस्ट प्लांट बस्ती की बैठक गलविंदर सिंह ग्वाले की अध्यक्षता में रविवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।

आज के बैठक में आगामी 18 जनवरी को मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.

अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने कहा कि आगामी 18 जनवरी को प्रातः मंदिर प्रांगण से दोमुहानी तक कलश यात्रा निकाली जाएगी. जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष भाग लेंगे.

दोमुहानी से कलश में लाए गए जल से दक्षिणेश्वरी काली मां का स्नान के पश्चात भव्य श्रृगांर होगा। बाद में पुरोहितों द्वारा पूरे विधि विधान से माता का पूजन किया जाएगा. इसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण होगा.

वहीं शाम में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा. जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा.

बैठक में मुख्य रुप से कमलेश राय, छोटू पाल, उमाशंकर बेरा,हरिशचंद्र प्रसाद,अरुण प्रसाद,सुजीत,अजीत सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

Loading

दक्षिणेश्वरी काली मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस 18 जनवरी को,निकाली जाएगी शोभा यात्रा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment