राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत एएनएम का एक दिवसीय प्रशिक्षण‌ का हुआ समापन   

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत एएनएम का एक दिवसीय प्रशिक्षण‌ का हुआ समापन   
Views: 205
1 0
Read Time:3 Minute, 57 Second

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत एएनएम का एक दिवसीय प्रशिक्षण‌ का हुआ समापन   

लातेहारः- सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह एवं जिला कुष्ठ उन्मूलन पदाधिकारी डॉ शोभना टोप्पो के निर्देशानुसार आयोजित किये जा रहे सभी प्रखंडों के एएनएम को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हो गया।

सदर अस्पताल के सभागार में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लेप्रोसी रोगियों का पहचान एवं साथ ही समुचित इलाज एवं दिव्यांगता से बचाव करने के उद्देश्यों से डॉ राजेश कुमार एवं काशीनाथ चक्रवर्ती (एन‌एल‌आर) के द्वारा जिले के सभी प्रखंडों से आये हुये एएनएम को प्रशिक्षिण दिया जा रहा था।

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से आये हुये एएनएम को माध्यमिक स्तर से लेकर रेफरल प्रणाली तक समन्वय स्थापित करते हुये कुष्ठ रोगियों को दिव्यागंता से कैसे बचाया जा सके एवं उसके उपायों तथा चिकित्सा उपारांत पुनर्वास को लेकर विशेष रूप से प्रशिक्षिण दिया गया।

 

वर्तमान समय में जिले के सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिंह एवं जिला कुष्ठ उन्मूलन पदाधिकारी डॉ शोभना टोप्पो के द्वारा जिला के सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारीयों एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।

ताकि लातेहार जिले के सभी प्रखंडों में विशेष रूप से कुष्ठ उन्मूलन अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन कर प्रखंड स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक में सभी कुष्ठ रोगियों को खोज कर एवं रोगियों के समुचित इलाज का व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कि जा सके।

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह एवं जिला कुष्ठ उन्मूलन पदाधिकारी डॉ शोभना टोप्पो ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एएन‌एम को बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन प्रशिक्षण क्रार्यक्रम का आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त करना एवं इस कार्यक्रम के शत- प्रतिशत सफलता को लेकर जिले के सभी प्रखंडों के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देकर बेहतर से बेहतर परिणाम प्राप्त करना है।

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएनएम पुष्प लता कुमारी , बंसती नगेसिया , आशा रानी कंडूलना , पूनम खलखो , लीलावती कुमारी , रेणुका टोप्पो , रंजीता कुजूर , हरप्रीत कौर , इग्नेशिया टोप्पो , किरण मिंज , प्रतिमा कुजूर सीएच‌ओ , सुशीला नगेशिया , रजनी मिंज , रूबी कुमारी , लीना बेक , आशा रानी बाड़ा , कुमारी नितू सिंह , मधु कुमारी , मरियम कुजूर , मेरी पुष्पा कुजूर , शांति मिंज , मेरी गुलाब कुजूर , कविता कुमारी , शीला कुमारी , समेत अन्य एएनएम व सीएच‌ओ मौजूद रहीं ।

Loading

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत एएनएम का एक दिवसीय प्रशिक्षण‌ का हुआ समापन   

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment