Views: 472
0 0
मजदूर नेता गोपेश्वर बाबू की स्मृति में टेल्को में तीन दिवसीय लीग वॉली बॉल टूर्नामेंट शुरू 

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मजदूर नेता गोपेश्वर बाबू की स्मृति में टेल्को में तीन दिवसीय लीग वॉली बॉल टूर्नामेंट शुरू 

मजदूर नेता गोपेश्वर बाबू की स्मृति में टेल्को में तीन दिवसीय लीग वॉली बॉल टूर्नामेंट शुरू जमशेदपुर :- मजदूर नेता स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास जी की स्मृति में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से चौथी इंटर यूनियन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत खुशनुमा वातावरण में किया गया। बुधवार…

मजदूर नेता गोपेश्वर बाबू की स्मृति में टेल्को में तीन दिवसीय लीग वॉली बॉल टूर्नामेंट शुरू 
Read Time:3 Minute, 55 Second

मजदूर नेता गोपेश्वर बाबू की स्मृति में टेल्को में तीन दिवसीय लीग वॉली बॉल टूर्नामेंट शुरू

मजदूर नेता गोपेश्वर बाबू की स्मृति में टेल्को में तीन दिवसीय लीग वॉली बॉल टूर्नामेंट शुरू 

जमशेदपुर :- मजदूर नेता स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास जी की स्मृति में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से चौथी इंटर यूनियन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत खुशनुमा वातावरण में किया गया।

बुधवार को प्रातः 9 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत टूर्नामेंट का शुभारंभ टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी के हाथों किया गया।

टेल्को कॉलोनी स्थित वॉली बॉल ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में जी एम संजय सिन्हा, ई आर हेड सौमिक रॉय , एडमिनिस्ट्रेशन हेड वी एन सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर के सिंह , मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, रघुनाथ पांडेय, आशीष कुमार दास , आशीष सेन , भरत भूषण उपस्थित थे।

मजदूर नेता गोपेश्वर बाबू की स्मृति में टेल्को में तीन दिवसीय लीग वॉली बॉल टूर्नामेंट शुरू 

इसमें शहर के विभिन्न 13 यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास मजदूरों के सर्वमान्य नेता थे । यही कारण है कि उन्हें आज भी किसी न किसी रूप में मजदूर याद करते हैं। उनके स्मृति में यह आयोजन सराहनीय है।

आगे उन्होंने कहा कि मेरा सुझाव है कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद को दिनचर्या में शामिल कीजिए। उन्होंने कहा कि इन दिनों ठंड ज्यादा है ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति आपसब सचेत रहिए। खुद को इस रूप में बनाकर रखिए कि प्रतिकूल वातावरण में भी आप बीमार न पड़े।

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि विगत चार वर्षों से गोपेश्वर बाबू की स्मृति में हमसब स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शहर के दर्जन भर यूनियन के प्रतिनिधियों को ऐसे आयोजनों में आमंत्रित करते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गोपेश्वर बाबू के विचारों को जीवंत रखने की कोशिश हम लगातार जारी रखें है। पूर्व में उनके स्मृति में आयोजित कार्यक्रम शहर में इतिहास रचा है यह सब उनके विचारों का ही प्रतिफल है। कार्यक्रम के शुभारंभ में तमाम अतिथियों द्वारा महान मजदूर नेता स्वर्गीय गोपेश्वर जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

गौरतलब हो कि मजदूर नेता स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन तीन दिवसीय लीग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करती है। जिसमें विभिन्न यूनियनों के मजदूर नेता हिस्सा लेते हैं।

Loading

मजदूर नेता गोपेश्वर बाबू की स्मृति में टेल्को में तीन दिवसीय लीग वॉली बॉल टूर्नामेंट शुरू 

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports