Views: 112
0 0
माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने पाटन के विभिन्न पंचायतों व गांवों में अलग-अलग योजनाओं का किया शिलान्यास

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने पाटन के विभिन्न पंचायतों व गांवों में अलग-अलग योजनाओं का किया शिलान्यास

पाटन(पलामू):- राज्य के वित्त,वाणिज्यकर,योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर मंगलवार को पाटन प्रखंड अंतर्गत मेराल पंचायत के झरीनिमिया गांव में धुमकुड़िया भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच जनजाति समाज के संस्कृति को संरक्षित करना है।इस भवन में आदिवासियों की…

माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने पाटन के विभिन्न पंचायतों व गांवों में अलग-अलग योजनाओं का किया शिलान्यास
Read Time:7 Minute, 14 Second

माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने पाटन के विभिन्न पंचायतों व गांवों में अलग-अलग योजनाओं का किया शिलान्यास

पाटन(पलामू):- राज्य के वित्त,वाणिज्यकर,योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर मंगलवार को पाटन प्रखंड अंतर्गत मेराल पंचायत के झरीनिमिया गांव में धुमकुड़िया भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच जनजाति समाज के संस्कृति को संरक्षित करना है।इस भवन में आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति को समेट कर रखा जायेगा।आदिवासी समुदाय धुमकुड़िया में ही बैठकर सभी संस्कार तय किये जाते हैं,तथा उन पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किए जाते है।

धुमकुड़िया की परंपरा और संस्कृति को अक्षुण्ण रखना हमसभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि जिस रास्ते से हम यहां पहुंचे हैं,इस कच्चे रास्ते को पक्का सड़क में बहुत जल्द तब्दील कर दिया जायेगा।इसके बाद वे नौडीहा पंचायत सचिवालय पहुंचकर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के अस्तित्व में आने से यहां के गांवों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं को सुदृढ़ किया जायेगा।

 

पाटन प्रखंड कार्यालय परिसर में ओपन जिम का उद्घटान,ऊर्जा स्तंभ सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास

माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने पाटन के विभिन्न पंचायतों व गांवों में अलग-अलग योजनाओं का किया शिलान्यास

मंगलवार को मंत्री श्री किशोर पाटन के ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घटान कार्यक्रम में भाग लिये।इस दौरान वे सर्वप्रथम ऊर्जा स्तंभ एवं ओपन जिम का उद्घाटन किया।वहीं साईकल स्टैंड सह पार्किंग शेड,बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी का शिलान्यास किया गया।इसी क्रम में उन्होंने लीनियर प्लांटेशन के तहत वृक्षारोपण भी किया।वहीं कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को स्वीकृति पत्र,कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत 42 समूह के बीच एक करोड़ 26 लाख रुपये का ऋण वितरण किया।इसके अलावे 20 से अधिक लाभुकों को सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया।

वहीं बच्चियों के बीच साईकल का वितरण भी किया गया।इसके पूर्व प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री,उप विकास आयुक्त व अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन कर किया।इस अलावे पाटन मोड़ से लेकर प्रखण्ड कार्यालय तक के रास्ते में जगह-जगह माननीय मंत्री का आमजनों का स्वागत किया गया।।इस अवसर पर मंच संचालन वीएलडब्लू आलोक कुमार पांडेय ने किया।

 

200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर माननीय मंत्री ने विभाग के जीएम को ऑन स्पॉट किया फोन

 

प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रखंड परिसर में किये गये कार्यों को अद्भुत,अविश्वसनीय और अकल्पनीय बताया।उन्होंने कहा कि पाटन अंचल में ज़मीन से जुड़ी समस्याओं को कार्ययोजना बनाकर निष्पादित किया जायेगा।सरकार की योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने में हमसभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

अबुआ आवास योजना में किसी प्रकार की कोई शिकायत न आये,यह संबंधित पदाधिकारी को सुनिश्चित करना होगा।उन्होंने मनरेगा योजनाओं को ठीक से कार्यान्वित करने पर बल दिया।कार्यक्रम में पाटन बीडीओ ने मंत्री श्री किशोर से ब्लॉक परिसर में ट्रांसफॉर्मर लगाने की आवश्यकता बतायी ताकि सिलाई मशीन के जरिये स्थानीय महिलाओं को रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके।इसपर माननीय मंत्री ने कार्यक्रम से ही ऑनस्पॉट विभाग के जीएम को फोन कर 15 दिनों के भीतर 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर निर्देशित किया।

 

झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से सरकार को कोई आर्थिक क्षति नहीं:माननीय मंत्री

माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने पाटन के विभिन्न पंचायतों व गांवों में अलग-अलग योजनाओं का किया शिलान्यास

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से सरकार को कोई आर्थिक क्षति नहीं होने जा रही है।सरकार सभी माताएँ एवं बहनों को उनके खाते में राशि भेजने को लेकर संकल्पित है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की कार्य संस्कृति ऐसी होनी चाहिये कि आमजनों को सहूलियत हो सके।

 

प्रखंड व अंचल स्तर पर गड़बड़ियों को लेकर शिकायत पेटी का होगा अधिष्ठापन

 

कार्यक्रम में माननीय मंत्री ने आमजनों के सुविधा के लिये दो शिकायत पेटी लगाने की बात कही।इस दौरान कार्यक्रम में ही दो बक्शा लगाया गया।इस दौरान मंत्री ने कहा कि एक शिकायत पेटी ब्लॉक से जुड़ी शिकायतों के लिए है,वहीं दूसरी अंचल से जुड़ी समस्याओं के लिये है।उन्होंने लोगों से इसका उपयोग करने की बात कही।उन्होंने कहा कि समय-समय पर इन पेटियों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समीक्षा किया जायेगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद,पाटन बीडीओ-सीओ,जिला परिषद सदस्य,प्रमुख,मुखिया,पूर्व मुखिया, बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता,विभिन्न जनप्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports