Views: 159
0 0
हथियार के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

हथियार के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोहरदगा:- सदर थाना पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में लोहरदगा शहरी क्षेत्र के उर्सुलाइन बरवाटोली रोड निवासी प्रेम प्रकाश रमण का 19 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार साहू, सदर थाना क्षेत्र…

हथियार के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Read Time:3 Minute, 23 Second

हथियार के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोहरदगा:- सदर थाना पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों में लोहरदगा शहरी क्षेत्र के उर्सुलाइन बरवाटोली रोड निवासी प्रेम प्रकाश रमण का 19 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार साहू, सदर थाना क्षेत्र के तिगरा लालपुर गांव निवासी शैलवाहन महली का 24 वर्षीय पुत्र राजेंद्र महली और कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ गांव निवासी फिरोज अंसारी का 18 वर्षीय पुत्र इमरोज अंसारी शामिल हैं।

इन अपराधियों के पास से 3.15 बोर की दो देसी कट्टा, तीन कारतूस, एक लैपटॉप, 2100 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

गिरफ्तार अपराधियों के संबंध में एसपी हारिस बिन जमां ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधियों का एक गिरोह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है जिसके बाद लोहरदगा सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के जुरिया डीएवी स्कूल रोड में सीतामणी एक्का के घर में छापेमारी की।

जहां किराये के मकान में रह रहे शैलेश कुमार साहू, राजेंद्र महली और इमरोज अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इनकी तलाशी लेने पर दो लोडेड देसी कट्टा, चार मोबाइल, एक लैपटॉप, एक मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद किया गया।

पूछताछ में अपराधियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उन्होंने 7 दिसंबर 2024 की रात सदर थाना क्षेत्र के हिरही के पास लूट की थी।इसके अलावा उन्होंने 13 दिसंबर की रात सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला गांव के पास भी लूट की थी।अपराधियों का यह गिरोह डकैती की योजना बना रहा था। सभी अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं।पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस गिरफ्तारी को लेकर लोहरदगा सदर थाना में कांड संख्या 233/24 में बीएनएस व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

Loading

हथियार के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports