उप विकास आयुक्त एवं बीडीओ ने पांडेयपुरा पंचायत का किया औचक निरीक्षण

उप विकास आयुक्त एवं बीडीओ ने पांडेयपुरा पंचायत का किया औचक निरीक्षण
Views: 147
0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second

उप विकास आयुक्त एवं बीडीओ ने पांडेयपुरा पंचायत का किया औचक निरीक्षण

आदर्श कुमार की रपोर्ट,

लातेहार:-सदर प्रखंड के पांडेयपुरा पंचायत में उप विकास आयुक्त और बीडीओ मनोज तिवारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की टीम ने बुधवार को पांडेयपुरा पंचायत का दौरा किया । इस दौरान उप विकास आयुक्त और बीडीओ मनोज तिवारी ने राजकीय कृत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पांडेयपुरा हो रहे चार दिवारी निर्माण का निरीक्षण किया।

विकास आयुक्त के द्वारा बुधवार को राजकीयकृत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पांडेयपुरा में हो रहे चारदीवारी निर्माण कार्य का जांच किया गया। जांच के दौरान अनियमितता दिखा। वही सीमेंट बालू के मिश्रण में मनमानी किया गया है। बांगर सीमेंट का उपयोग नहीं करना था पर बांगर सीमेंट का उपयोग पाया गया। वही बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य के गुणवत्ता अत्यंत खराब पाया गया।

इसमें उप विकास आयुक्त के द्वारा आपत्ति जताई गई एवं ब्रिक्स का सैंपल लिया गया। वहीं बाउंड्री वॉल में पानी नहीं पटवन जाने को लेकर भी चिंता जताया गया एवं संवेदक को उचित दिशा निर्देश दिया गया दिया गया । इसी के साथ संवेदक से बाउंड्री वॉल में कब-कब पानी पटाया गया उसका वीडियो रिकॉर्ड के साथ रिपोर्ट मांगा गया।

इसी के साथ पंचायत में मनरेगा द्वारा चल कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। जैसे अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, सिंचाई कूप संवर्धन योजना समेत अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का जियो टैंगिग करते हुए आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बिरसा हरित ग्राम योजना एवं सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत कार्यों में बोर्ड नहीं पाया गया इसमें उप विकास आयुक्त ने रोजगार सेवक को फटकार लगाया एवं बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी में अच्छे तरह से कार्य नहीं किए जाने और पौधों के लिए एक्सट्रैक्ट नहीं लगाया जाने से पौधे टेढ़ा हो गए एवं ओर सही आकार मे नही पाया इसको भी लेकर नाराजगी जताते हुए रोजगार सेवक को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

Loading

उप विकास आयुक्त एवं बीडीओ ने पांडेयपुरा पंचायत का किया औचक निरीक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment