Views: 222
1 0
नशे की लत ने बनाया अपराधी! ऑटो चोरी की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नशे की लत ने बनाया अपराधी! ऑटो चोरी की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्रह्मोरिया/नावा बाजार(पलामू):- नावा बाजार थाना अंतर्गत ग्राम- ब्रह्मोरिया से दो दिसम्बर की रात में कौशल कुमार पांडे, पिता- श्याम नारायण पांडे की ऑटो चोरी हो गई थी।कौशल पांडेय ने सुबह से अपने ऑटो की खोज बीन शुरू कर दी थी। कौशल ने ऑटो चोरी होने के संबंध में नावा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई…

नशे की लत ने बनाया अपराधी! ऑटो चोरी की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Read Time:1 Minute, 39 Second

नशे की लत ने बनाया अपराधी! ऑटो चोरी की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्रह्मोरिया/नावा बाजार(पलामू):- नावा बाजार थाना अंतर्गत ग्राम- ब्रह्मोरिया से दो दिसम्बर की रात में कौशल कुमार पांडे, पिता- श्याम नारायण पांडे की ऑटो चोरी हो गई थी।कौशल पांडेय ने सुबह से अपने ऑटो की खोज बीन शुरू कर दी थी। कौशल ने ऑटो चोरी होने के संबंध में नावा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

कौशल पांडेय ने कहा कि ऑटो ही एकमात्र साधन है जिससे अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। थाना प्रभारी द्वारा तत्परता दिखाते हुए मामले में अभियुक्त दीप रंजन पांडे, पिता- राकेश पांडेय, पता- राजहरा, थाना- नावा बाजार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसके निशानदेही पर कांड में चोरी गई ऑटो बरामद किया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही ऑटो चोरी के मामले में अभियुक्त दीप रंजन पांडेय जेल से छूट कर आया था।कुछ महीनों के अंदर यह दूसरी ऑटो चोरी को अंजाम दे चुका हैं।

नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने नशे की लत के कारण ऑटो चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports