Views: 126
0 0
बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा समुदाय के अस्तित्व, पहचान और भविष्य का प्रश्न:बाबूलाल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा समुदाय के अस्तित्व, पहचान और भविष्य का प्रश्न:बाबूलाल

Ranchi:-बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर घुसपैठ के मुद्दे को सामने रखा है. उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर किया कि मैंने पहले भी कहा है और हमेशा इसी बात पर अडिग रहूंगा कि बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा मेरे लिए केवल एक चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि यह मेरे समुदाय के…

बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा समुदाय के अस्तित्व, पहचान और भविष्य का प्रश्न:बाबूलाल
Read Time:3 Minute, 6 Second

बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा समुदाय के अस्तित्व, पहचान और भविष्य का प्रश्न:बाबूलाल

Ranchi:-बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर घुसपैठ के मुद्दे को सामने रखा है. उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर किया कि मैंने पहले भी कहा है और हमेशा इसी बात पर अडिग रहूंगा कि बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा मेरे लिए केवल एक चुनावी मुद्दा नहीं है,

बल्कि यह मेरे समुदाय के अस्तित्व, उनकी पहचान और उनके भविष्य का प्रश्न है.झारखंड के मेरे आदिवासी भाई बहनों की भूमि, उनकी संस्कृति, सभ्यता और अधिकारों पर हो रहे हमले को मैं कभी भी चुपचाप नहीं देख सकता हूं.

घुसपैठ की समस्या अब सिर्फ संताल परगना तक ही सीमित नहीं रह गयी है, बल्कि बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठ समस्या झारखंड में पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण, शहर-कस्बे से लेकर सुदूर ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों तक फैल गयी है. एक संताल होने के नाते, मेरा यह प्रथम कर्तव्य बनता है कि मैं अपने लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूं. उनके संघर्ष में सहभागी बनकर अधिकारों एवं संस्कृति की रक्षा करने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दूं.बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा कि भारतीय जनता पार्टी का एक सच्चा सिपाही और कार्यकर्ता होने के नाते मेरे विचार स्पष्ट और दृढ़ हैं.

चुनाव परिणाम चाहे जो भी हों, हम अपने लोगों के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करना कभी नहीं छोड़ सकते हैं. मैं अपना संपूर्ण समय और ऊर्जा अपने लोगों को जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने में लगाऊंगा,

ताकि कोई भी हमारी जल जंगल जमीन की तरफ अपनी आंख उठाकर भी न देख सके. यह संघर्ष केवल वर्तमान के लिए नहीं है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने का प्रयास है. मैं लोगों से वादा करता हूं कि इस संघर्ष में मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा, कभी हार नहीं मानूंगा.

 

हमारा रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन हमारी इच्छाशक्ति अडिग है. हमारा संघर्ष सिर्फ अधिकारों की रक्षा भर का नहीं, बल्कि सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का भी है, इसलिए अस्तित्व की इस लड़ाई में, मैं आखिरी सांस तक आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ते हुए आपके बीच खड़ा मिलूंगा.

Loading

बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा समुदाय के अस्तित्व, पहचान और भविष्य का प्रश्न:बाबूलाल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed