मेदिनीनगर:एमआरएमसीएच में पहली फुल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल,आयुष्मान कार्ड से निशुल्क हुआ इलाज

मेदिनीनगर:एमआरएमसीएच में पहली फुल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल,आयुष्मान कार्ड से निशुल्क हुआ इलाज
Views: 185
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

प्रशासन ने महिला का बनवाया आयुष्मान कार्ड,इसके बाद हुआ ऑपरेशन

मेदिनीनगर:एमआरएमसीएच में पहली फुल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल,आयुष्मान कार्ड से निशुल्क हुआ इलाज

ऑपरेशन में शामिल सभी डॉक्टरों को मेरी ओर से साधुवाद:उपायुक्त

जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमआरएमसीएच में गुरुवार की शाम को एमआरएमसीएच के इतिहास में पहली बार चंद्रमानी देवी नामक महिला का कूल्हा रिप्लेसमेंट किया गया।यह इलाज आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क किया गया।सर्जरी के बाद मरीज की हालत में सुधार है।महिला पाठकपगार,पिपराटांड़ की रहने वाली है।

उपायुक्त ने लिया निर्णय,सीएस के नेतृत्व में सफल हुआ ऑपरेशन

जिले के उपायुक्त शशि रंजन के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्होंने त्वरित मरीज का ऑपरेशन करने के निर्देश दिए।इसके बाद सिविल सर्जन डॉ अनिल ने सारी कागजी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए बाहर से भी उपकरण जुटाने के पश्चात विशेष डॉक्टरों की टीम बनाई जिसमें डॉ प्रवीण,दीपक,हरिओम व शस्मिता शामिल किये गये।सभी डॉक्टरों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया।इसके पूर्व महिला का अस्पताल के तरफ से आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। ऑपरेशन की सफलता में सहायक के रूप में नवीन,लव,दामोदर, प्रमिला,लीला व रीना का रहा विशेष योगदान।

ऑपरेशन में शामिल सभी डॉक्टरों को मेरी ओर से साधुवाद:उपायुक्त

संपूर्ण कुल्हा प्रत्यर्पण के सफल ऑपरेशन को पश्चात डीसी श्री रंजन ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी और कहा कि जिला प्रशासन अस्पताल को हर तरह की सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने एक शानदार काम किया है क्योंकि उन्होंने सीमित संसाधनों के साथ एक सफल ऑपरेशन किया है।हम जिला अस्पताल में अपनी सेवाओं को बढ़ाकर अपने सभी रोगियों को कक्षा उपचार में सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में कार्य कर रहे हैं कि भविष्य में इस तरह के ऑपरेशन हेतु जिले वासियों को बाहर न जाना पड़े।

Loading

मेदिनीनगर:एमआरएमसीएच में पहली फुल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल,आयुष्मान कार्ड से निशुल्क हुआ इलाज

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment