नई दिल्ली में पत्रकार राजकमल को मिला मदन लाल ढींगरा सम्मान

नई दिल्ली में पत्रकार राजकमल को मिला मदन लाल ढींगरा सम्मान
Views: 510
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second
नई दिल्ली में पत्रकार राजकमल को मिला मदन लाल ढींगरा सम्मान

जमशेदपुर: क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को नई दिल्ली स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भारतीय जन महासभा के द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया।


‘क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा सम्मान – 2024′ नई दिल्ली के चैनल पब्लिक 24×7’ के संस्थापक व संचालक राजकमल जी को संस्था के संरक्षक गंगादीन जांगिड़ एवं अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्तकर्ता राजकमल ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रिटिश भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट कर्नल विलियम हट कर्जन वायली अत्याचारी था। हमारे रास्ते का रोड़ा था। मदनलाल ढींगरा ने उसका वध कर बहुत बड़ा काम किये थे।


सारा लंदन ढींगरा की गोलियों से कांप उठा था। अंग्रेजी साम्राज्य की बुनियादें हिल गई। एक पेपर के स्पेशल एडिशन में लिखा था — हिंदुस्तानियों ने अंग्रेजों के विरुद्ध अंग्रेजों की धरती पर युद्ध आरंभ कर दिया है।
आगे उन्होंने कहा कि मदनलाल ढींगरा ने देश हित के लिए सबसे बड़ा बलिदान दिये। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम के दौरान सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट बरुण कुमार सिन्हा को भी सम्मानित किया गया।


समारोह की अध्यक्षता संरक्षक गंगादीन जांगिड़, संचालन अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार, स्वागत भाषण महासचिव ए. के. जिंदल एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष दीप शेखर सिंहल ने किया।


समारोह में उपरोक्त के अलावे कैलाश चंद्र जांगिड़, सचेंद्र देव गौतम, मानसिंह, ओम प्रकाश जांगिड़, डॉ रूद्र भानु, विजय भारद्वाज, नित्यानंद जी, राहुल कुमार, विवेक मिश्रा समेत गणमान्य लोग शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment