Views: 242
0 0
भारी बारिश के बीच जमशेदपुर में सभा को संबोधित किये पीएम मोदी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , ,

भारी बारिश के बीच जमशेदपुर में सभा को संबोधित किये पीएम मोदी

झारखंड के तीन दुश्मन जेएमएम , आरजेडी व कांग्रेस : नरेंद्र मोदी जमशेदपुर से दीपक कुमार की रिपोर्ट, जमशेदपुर :- वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की धरती व जमशेदजी की नगरी जमशेदपुर की धरती को मैं प्रणाम करता हूं। मौसम खराब था , बावजूद आपका मुझ पर भरोसा मुझे यहां खींच लाया। यह बात प्रधानमंत्री…

भारी बारिश के बीच जमशेदपुर में सभा को संबोधित किये पीएम मोदी
Read Time:5 Minute, 48 Second


झारखंड के तीन दुश्मन जेएमएम , आरजेडी व कांग्रेस : नरेंद्र मोदी

भारी बारिश के बीच जमशेदपुर में सभा को संबोधित किये पीएम मोदी


जमशेदपुर से दीपक कुमार की रिपोर्ट,


जमशेदपुर :- वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की धरती व जमशेदजी की नगरी जमशेदपुर की धरती को मैं प्रणाम करता हूं। मौसम खराब था , बावजूद आपका मुझ पर भरोसा मुझे यहां खींच लाया। यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज करमा पर्व भी है मैं आप सबों को इस पर्व की बधाई देता हूं। इस दौरान उन्होंने लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि आपसे हमारा रिश्ता दिल का है । ये रिश्ता कभी टूटने वाला नहीं है। उन्होंने झामुमो , कांग्रेस एवं आरजेडी पर जमकर हमला बोला।‌ उन्होंने कहा कि झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन है। जिसके नाम जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस है। उन्होंने राज्य में बंग्लादेशी एवं रोहंगिया घुसपैठ पर चिंता जताया। आगे कहा कि आज झारखंड का डेमोग्राफी बदल रहा है।

परंतु झारखंड में राज्य सरकार मानने को तैयार नहीं है। इस दौरान सभा स्थल से उनके तस्वीर एवं फोटो लहराने वालों को उन्होंने ऐसा करने से मना किया। उन्होंने कहा कि आपका प्यार सराखो पर रहेगा। आप इन तस्वीरों को नीचे कर लें क्योंकि पीछे वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। याद रखिए वोट की राजनीति करने वाले लोग किसी के सगे नहीं होते हैं। आप सबों ने देखा चंपाई सोरेन जी के साथ कैसा बर्ताव किया गया। उन्हें अपमानित किया गया सत्ता के खातिर ।‌ वही हाल बहन सीता सोरेन जी के साथ भी हुआ। अपनों ने ही दगा दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड का निर्माण बड़े सपने के लिए हुआ था। परंतु उन सपनों का क्या हुआ ?
आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस देश का सबसे बेईमान व भ्रष्ट पार्टी एक ही है वो है कांग्रेस पार्टी।

जेएमएम वाले उसी कांग्रेस पार्टी के स्कूल में ट्रेनिंग लेते हैं। ये स्कूल ऑफ करप्शन है। जेएमएम की चल चला की बेला आ चुकी है। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता , मईया योजना आदि पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने उत्पात सिपाही भर्ती के दौरान 15 से अधिक नौजवानों के अकास्मिक निधन पर दुःख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दिया। उन्होंने कहा नौकरी बेचने वालों का गिरोह झारखंड में पनप रहा है। गरीबों को पेट्रोल, डीजल देने का इस सरकार ने झांसा दिया।

दो माह में योजना बंद हो गया। उन्होंने सभा में आए लोगों से मोबाइल का फ्लैश जलाकर भारत माता की जय , वंदे मातरम का जयकारा लगवाया।


कार्यकर्म में ये हुए शामिल


असम के सीएम व झारखंड के प्रभारी हेमंता विस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान , झारखंड के पूर्व सीएम एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन , केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी , पूर्व सीएम एवं प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी , अमर बाउरी , जेबी तुबिद , आभा महतो समेत अन्य मंच पर उपस्थित थे।
इससे पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह खराब मौसम के चलते टाटानगर स्टेशन पर प्रस्तावित कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सके। वो रांची से ही ऑन लाइन टाटा से पटना समेत अन्य वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर विदा किये। इसके आलावे 660 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी राज्यवासियों को दिये। इसके आलावे दो करोड़ आवास योजना योजना देने की भी पहल किये।


सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे पीएम


मूसलाधार बारिश एवं उड़ान के अनुरूप मौसम साथ नहीं देने के चलते पीएम मोदी ढ़ाई घंटे की दूरी तय कर सड़क मार्ग से रांची से जमशेदपुर गोपाल मैदान स्थित सभा स्थल पहुंचे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। बड़ी संख्या में लोग बारिश में छतरी लगाकर , कोई बारिश में भीगकर पीएम नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए घंटो इंतजार करते देखे गये।

Loading

भारी बारिश के बीच जमशेदपुर में सभा को संबोधित किये पीएम मोदी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports