Views: 191
0 0
Palamu: NH कार्य में आधा अधूरा किया गया पुलिया निर्माण,बारिश की पानी निकासी की नहीं दी गई जगह,घरों में घुसा पानी, भारी नुकसान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Palamu: NH कार्य में आधा अधूरा किया गया पुलिया निर्माण,बारिश की पानी निकासी की नहीं दी गई जगह,घरों में घुसा पानी, भारी नुकसान

नावा बाजार/पलामू(झारखंड):- पलामू जिला के नावा बाजार थाना क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है।NH कार्य में भंडार/ब्रह्मोरियां मोड पर पुलिया का निर्माण किया गया है।पुलिया निर्माण कर आधा अधूरा कार्य को करके रोक दिया गया है, जिससे बारिश का पानी सीधा लोगों के घरों में घुस…

Palamu: NH कार्य में आधा अधूरा किया गया पुलिया निर्माण,बारिश की पानी निकासी की नहीं दी गई जगह,घरों में घुसा पानी, भारी नुकसान
Read Time:3 Minute, 34 Second
Palamu: NH कार्य में आधा अधूरा किया गया पुलिया निर्माण,बारिश की पानी निकासी की नहीं दी गई जगह,घरों में घुसा पानी, भारी नुकसान
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया NH को जाम

नावा बाजार/पलामू(झारखंड):- पलामू जिला के नावा बाजार थाना क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है।NH कार्य में भंडार/ब्रह्मोरियां मोड पर पुलिया का निर्माण किया गया है।पुलिया निर्माण कर आधा अधूरा कार्य को करके रोक दिया गया है, जिससे बारिश का पानी सीधा लोगों के घरों में घुस रहा है, जिसके कारण घरों में ना तो चूल्हे जल रहे हैं और ना ही सामान रखने की जगह बच रही है।

Palamu: NH कार्य में आधा अधूरा किया गया पुलिया निर्माण,बारिश की पानी निकासी की नहीं दी गई जगह,घरों में घुसा पानी, भारी नुकसान
मूसलाधार बारिश से घरों में घुसा पानी

पिछली बारिश में कंपनी प्रबंधक सुबोध शर्मा को NH में भरावट के लिए माटी गिराकर भरावट का कार्य आधे अधूरा कर छोड़ दिया और बारिश का पानी निकलने वाली जगह को भी जाम कर दिया, जिससे पानी सीधा लोगों के घरों में घुस रही है।NH में जा रही रैयतों को सिर्फ जमीन का भुगतान किया गया और मकान का भुगतान नहीं किया जा रहा है।जिससे बारिश के दिनों में घरों में पानी घुस जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि हमें मकान का भुगतान कर दिया जाए, ताकि ससमय हम अपने घरों को थोड़ा ऊंचाई पर करके बना ले ताकि बरसात की पानी से निजात मिल सके। कंपनी प्रबंधन को लोगों द्वारा बार-बार फोन किए जाने पर भी उनका अड़ियल रवैया रहा।कंपनी द्वारा बारिश की पानी की निकासी नहीं देने पर ब्रह्मोरियां मोड़ के कुछ घरों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है।

गांव के दो मेडिकल स्टोर में पूरी तरह से पानी घुस गया है जिससे दोनों मेडिकल स्टोर से दवाइया बहने से लगभग 10000 की नुकसान हो चुकी है।दवाइयां रोड पर बहती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर श्यामलाल शर्मा के दुकानों और घरों में पानी घुसने से लगभग 20000 का नुकसान हो गया है उनका कारोबार प्लाईवुड का है।

ग्रामीणों का कहना है कि एक अधिकारी को फोन किया जाए तो दूसरे अधिकारी का नंबर देते हैं और दूसरे के पास किया जाए तो सुपरवाइजर का नंबर देते हैं फिर उनसे बात करने के बाद पता चलता है कि वह कंपनी दूसरे डिपार्टमेंट का है।आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा NH को जाम किया गया।

सूचना मिलने के पश्चात नावा बाज़ार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मंगा कर पानी निकासी का कार्य आरंभ करवाया।

NHI अधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने कहा की मेरे द्वारा हेड डिपार्टमेंट से बात जांच कर पानी निकासी का जगह बनाया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports