सात परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, तैयारियां पूरी
झारखंड:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के जमशेदपुर शहर आ रहे हैं। यहां उनका तीन कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें वे शामिल होंगे। अभी तक के तय कार्यक्रम के अनुसार वे नई दिल्ली से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पार्किंग स्थल पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत सात बड़ी रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त यहां से ही दो करोड़ नए घरों के आवंटन का शुभारंभ करेंगे। झारखंड के लगभग 20 हजार लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे।
इसके बाद टाटा नगर स्टेशन से लौटते हुए बिष्टुपुर मेन रोड होते हुए गोपाल मैदान तक रोड शो करेंगे। इसके बाद गोपाल मैदान में सभा को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्र के बाद अपने तय प्रोग्राम के तहत लगभग 12.30 बजे रांची एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,