आपकी योजना-आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर डीसी ने पदाधिकारियों संग की बैठक,कार्यक्रम की सफलता को लेकर दिये कई निर्देश

आपकी योजना-आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर डीसी ने पदाधिकारियों संग की बैठक,कार्यक्रम की सफलता को लेकर दिये कई निर्देश
Views: 178
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second
आपकी योजना-आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर डीसी ने पदाधिकारियों संग की बैठक,कार्यक्रम की सफलता को लेकर दिये कई निर्देश

मेदिनीनगर /पलामू :- उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 30 अगस्त से 15 सितंबर तक जिले के सभी पंचायतों में उपरोक्त कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जाना है।इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है।ऐसे में आप सभी अधिकारी टीमवर्क का परिचय देते हुए अधिकाधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के सफल संचालन हेतु आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़े बीडीओ-सीओ को बेहतर समन्वय बनाकर पंचायत व ग्राम स्तर पर विशेष जागरूकता के साथ लोगों को कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी से अवगत कराने का निर्देश दिया।

आपकी योजना-आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर डीसी ने पदाधिकारियों संग की बैठक,कार्यक्रम की सफलता को लेकर दिये कई निर्देश

इन योजनाओं पर फोकस करने के निर्देश

बैठक में डीसी ने कहा कि कार्यक्रम के तहत आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किये जायेंगे.इसमें झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना,अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना,अबुआ आवास योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना,बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड,सर्वजन पेंशन योजना,सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,जाति, आवासीय,आय प्रमाण पत्र व अन्य को लेकर फोकस किया जायेगा.

सभी योजनाओं से संबंधित प्रखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मी शिविर में उपस्थित होंगे.जिले से भी सहयोग के लिए भी अधिकारियों को प्रतिनियुक्त भी किया गया है.मौके पर मेदिनीनगर नगर आयुक्त जावेद हुसैन,उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद,समेत जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

आपकी योजना-आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर डीसी ने पदाधिकारियों संग की बैठक,कार्यक्रम की सफलता को लेकर दिये कई निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment