Views: 252
0 0
पुलिस ने जेजे एमपी के तीन उग्रवादियों को जेल भेजा,सतबरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पुलिस ने जेजे एमपी के तीन उग्रवादियों को जेल भेजा,सतबरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक राइफल एक देसी कट्टा 6 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल समेत तीन मोबाइल फोन जब्त किया प्रतिनिधि सतबरवा पलामू सतबरवा:- थाना क्षेत्र के चेतमा गांव के मोड पर सोमवार को सतबरवा थाना पुलिस ने जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार उग्रवादियों के…

पुलिस ने जेजे एमपी के तीन उग्रवादियों को जेल भेजा,सतबरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Read Time:3 Minute, 47 Second
पुलिस ने जेजे एमपी के तीन उग्रवादियों को जेल भेजा,सतबरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक राइफल एक देसी कट्टा 6 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल समेत तीन मोबाइल फोन जब्त किया

  • गिरफ्तार तीन उग्रवादियों में दो लेस्लीगंज थाना निवासी और एक सतबरवा थाना क्षेत्र के ठेमा गांव निवासी शामिल


प्रतिनिधि सतबरवा पलामू

सतबरवा:- थाना क्षेत्र के चेतमा गांव के मोड पर सोमवार को सतबरवा थाना पुलिस ने जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक राइफल एक देसी कट्टा 6 जिंदा कारतूस तीन मोबाइल समेत एक अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।


तीनों उग्रवादियों में से दो लेस्लीगंज नीलांबर पितांबरपुर थाना अंतर्गत धावड़ीह गांव निवासी 34 वर्षीय अशोक यादव पिता बिंदेश्वरी यादव, मुड़ाथान डबरा ग्राम निवासी 31वर्षीय विजय पासवान पिता स्वर्गीय वृक्ष पासवान शामिल है। जबकि गिरफ्तार तीसरा उग्रवादी सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेमा गांव निवासी अखिलेश कुमार उर्फ अरुण कुमार पिता नरेश साव शामिल है।
यह जानकारी डीएसपी मुनी प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार आरक्षी अधीक्षक को सूचना मिली थी छिपा दोहर की ओर से जेजेएमपी के तीन उग्रवादी एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार हो कर ठेकेदारों से लेवी वसूलने और धमकियां देने के लिए निकले हैं।


एसपी की सूचना के आधार पर सतबरवा पुलिस की एक टीम गठित की गई। इस टीम नेटवर्क कार्रवाई करते हुए चेतमा गांव के मोड पर चेकिंग लगाई। सामने की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आते हुए पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की। परंतु सतबरवा पुलिस ने तत्परता से वे धर दबोचा ।


गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक राइफल एक देसी कट्टा 6 जिंदा कारतूस तीन मोबाइल फोन और एक अपाचे मोटरसाइकिल पुलिस ने जब्त किया। और उन्हें जेल भेज दिया।
सतबरवा पुलिस कि यह सफलता एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। और इसके लिए डीएसपी ने सतबरवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार सहित पूरी टीम जमकर सराहना की है।


मिली जानकारी के अनुसार 28 जुलाई 2024 को सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा गांव में लेवी के लिए मजदूरों के साथ मारपीट करने की बात गिरफ्तार उग्रवादियों ने स्वीकार की । रजडेरवा गांव में मजदूरों के साथ मारपीट करने एवं धमकियां देने के संबंध में एन एच आई ए के सुधीर कुमार ने 29 जुलाई 2024 को प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

Loading

पुलिस ने जेजे एमपी के तीन उग्रवादियों को जेल भेजा,सतबरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports