अनीता देवी के प्रयास से अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

अनीता देवी के प्रयास से अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी
Views: 1661
1 0
Read Time:5 Minute, 21 Second
अनीता देवी के प्रयास से अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

बालूमाथ:- झोलाछाप के द्वारा सिजेरियन का मामला 19 तारीख को संज्ञान में आने के बाद जिप उपाध्यक्ष के द्वारा सिविल सर्जन से बात की गई। सिविल सर्जन के निर्देश पर चार डॉक्टरों का एक निरीक्षण दल बनाया गया। दल के सदस्यों के वहां पहुंचने पर उन्होंने पाया कि नर्सिंग होम का साइन बोर्ड चादर से ढका हुआ था।

प्रवेश द्वार खुला था लेकिन एक कमरे को छोड़कर बाकी सभी कमरे में ताले लगे हुए थे l एक खुले कमरे में अस्पताल में उपयोग होने वाले बेड तथा स्टूल पाया गया l एक बंद कमरे के बाहर में ऑपरेशन के दौरान उपयोग में लाई जाने वाली कई जोड़ी चप्पल पाया गया, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि यह कमरा ऑपरेशन कक्ष है l जांच के दौरान उक्त नर्सिंग होम का कोई भी स्टाफ या संचालक मौजूद नहीं था।

संचालक एवम अन्य लोग सभी कमरे में ताला लगाकर एवं प्रवेश द्वार को खुला छोड़कर कहीं चले गए थे l वहां आसपास उपस्थित लोगों से पता चला कि उक्त नर्सिंग होम सौरभ कुमार का है ।इसके बाद जांच दल के सभी सदस्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरियातू पहुंचे जहां पर एएनएम श्रीमती जीवन कृति लकड़ा कार्यरत थी तथा प्रसव के लिए एक महिला एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।

एएनएम ने बताया कि दिनांक 18 की रात्रि 11:30 बजे श्रीमती संध्या देवी पति सुबोध उरांव ग्राम साल्वे बरियातू का प्रसव कराने हेतु सहिया रूबी देवी साल्वे लेकर आई। प्रसूता की स्थिति को देखते हुए हम लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ रेफर कर दिया। इसके बाद प्रसूता कहां गई मुझे जानकारी नहीं है।

अनीता देवी के प्रयास से अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

जांच दल ने सहिया रूबी देवी से भी बात किया। जिसमें उक्त सहिया के द्वारा यह स्वीकार किया गया कि रोगी का 19 तारीख को अवैध रूप से संचालित कल्याणी नर्सिंग होम बारियातू में झोलाछाप के द्वारा सिजेरियन प्रसव कराया गया है तथा दोपहर बाद रोगी को वहां से चंदवा भेज दिया गया ।
जबकि जांच के क्रम में यह जानकारी प्राप्त हुई कि दोपहर 12:00 बजे दिन में स्विफ्ट डिजायर कार से कल्याणी नर्सिंग होम बारियातू से मरीज को लाकर उग्रतारा नर्सिंग होम बारियातू में रखा गया है l दरवाजा अंदर से बंद था।

दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा के ऊपर खिड़की नुमा जाली से अंदर झांकने पर अंदर में एक महिला दिखाई दी जो आवाज देने पर छुप गई। दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। थाना प्रभारी बरियातू से संपर्क करने की कोशिश की गई, संपर्क नहीं हो पाया।

अंत में जांच टीम लौटकर बालूमाथ आ गई। जांच दल ने यह स्पष्ट प्रतिवेदन दिया है कि कल्याणी नर्सिंग होम बारियातू में झोलाछाप के द्वारा सिजेरियन किया गया है। जांच दल के द्वारा अपना प्रतिवेदन समर्पित करने के बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर स्थानीय थाना बरियातू में अवैध नर्सिंग होम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बंदरलोरिया गांव की हादसा दुखद एवं मर्माहत: अनीता देवी उपाध्यक्ष जिला परिषद

लातेहार:- हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के तासू पंचायत अंतर्गत बंदरलोरिया गांव में मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े चार बजे एक विशाल सेमर का पेड़ घर पर गिर जाने से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। यह घटना अत्यंत दुखद एवं मर्माहत करने वाला है।भगवान पीड़ित परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जिप उपाध्यक्ष के द्वारा इस संबंध में अंचल अधिकारी हेरहंज प्रदीप कुमार दास से बातचीत की और परिवार को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ।

Loading

अनीता देवी के प्रयास से अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment