घाघरा:- जनाक्रोश रैली की तैयारी को लेकर घाघरा भाजपा मंडल की बैठक चांदनी चौक स्थित कार्यालय में मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से जनाक्रोश रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। आगामी 23 अगस्त को घाघरा प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओ एवं भाजपा के लोगों को रैली में शामिल होने के अपील बैठक में किया गया।
मौके पर बैठक में उपस्थित नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार जायसवाल ने संगठन की मजबूती के लिए व्हाट्सएप ग्रुप चलाने के साथ-साथ एक-एक कार्यकर्ताओं को जोड़, ग्राम एवं बूथ स्तर पर संगठन को पूर्ण मजबूती देने हेतु भाजपाइयों से अपील की। बैठक में मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार जायसवाल,अमित ठाकुर, अरुणजय सिंह ,श्याम किशोर पाठक, सुनील कुमार सप्पु, प्रवीण साहू, लक्ष्मण साहू, हरिलाल उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,