Views: 122
0 0
राहुल गांधी ने किया हिंदुओं का अपमान, गिराई अपने पद की गरिमा : शाहनवाज हुसैन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

राहुल गांधी ने किया हिंदुओं का अपमान, गिराई अपने पद की गरिमा : शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली ,02 जुलाई (आरएनएस)। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को संसद में राहुल गांधी के उस बयान की निंंदा की, जिसमें राहुल ने हिंदुओं के हिंसक होने की बात कही थी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने बयान से हिंदुओं को अपमान किया है और नेता प्रतिपक्ष के पद…

राहुल गांधी ने किया हिंदुओं का अपमान, गिराई अपने पद की गरिमा : शाहनवाज हुसैन
Read Time:2 Minute, 37 Second
राहुल गांधी ने किया हिंदुओं का अपमान, गिराई अपने पद की गरिमा : शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली ,02 जुलाई (आरएनएस)। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को संसद में राहुल गांधी के उस बयान की निंंदा की, जिसमें राहुल ने हिंदुओं के हिंसक होने की बात कही थी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने बयान से हिंदुओं को अपमान किया है और नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा गिराई है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक गरिमामय पद पर हैं। उन्हें इसका ध्यान रखना चाहिए। लेकिन उन्होंने पहले की ही भांति संसद में बचकानी हरकत कर अपने पद की गरिमा गिरा दी। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल को अब बहुत सोच समझकर बोलना चाहिए, जिससे न तो खुद उनकी गरिमा गिरे और न ही दूसरों को ठेस पहुंचे। लेकिन लगता है कि राहुल गांधी बदलने को तैयार नहीं हैं।


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी ने आज अपने बयान से सबको शर्मसार कर दिया। उन्होंने हिंदुओं को हिंसक बताकर पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है। उनका यह बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए उन्हें इसके लिए अविलंब माफी मांगनी चाहिए। उन्हें भाषा का स्तर बनाकर रखना चाहिए। देश की संसद में इतनी बचकानी हरकत नहीं करनी चाहिए।
भाजपा नेता ने कहा कि कोई भी धर्म, संप्रदाय और उसके मानने वाले हिंसक नहीं होते। इसलिए राहुल को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।

हर धर्म व संप्रदाय प्रेम व सौहार्द सिखाते हैं। किसी भी धर्म में हिंसा की शिक्षा नहीं दी जाती। इसलिए उनका यह कहना अस्वीकार है कि हिंदू हिंसक होते हैं। कोई भी धर्म च उसके अनुयायी हिंसक नहीं होते। राहुल को चीजों को समझकर बोलना चाहिए। उन्हें किसी का अपमान करने का अधिकार नहीं है। हर व्यक्ति की गरिमा है। इसलिए उन्हें अपनी के साथ ही दूसरों की भी गरिमा का सम्मान करना चाहिए।

Loading

राहुल गांधी ने किया हिंदुओं का अपमान, गिराई अपने पद की गरिमा : शाहनवाज हुसैन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports