Views: 513
4 0
बढ़ती सड़क दुर्घटनों को रोकने के लिए डीटीओ हुए सख्त, कहा- नहीं बक्शे जाएंगे बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बढ़ती सड़क दुर्घटनों को रोकने के लिए डीटीओ हुए सख्त, कहा- नहीं बक्शे जाएंगे बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले

About The Author NEWS APPRAISAL It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on, See…

बढ़ती सड़क दुर्घटनों को रोकने के लिए डीटीओ हुए सख्त, कहा- नहीं बक्शे जाएंगे बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले
Read Time:3 Minute, 35 Second
बढ़ती सड़क दुर्घटनों को रोकने के लिए डीटीओ हुए सख्त, कहा- नहीं बक्शे जाएंगे बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले


संवाददाता,
लातेहार:- सड़क सुरक्षा के मद्देनजर जिला परिवहन कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के द्वारा प्रेसवार्ता कर पत्रकारों के बीच हेलमेट का वितरण कर जागरूक किया गया।इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा कि लातेहार जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल रही है। कहा कि अब जिले में एक बार फिर सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए कठोर कार्रवाई की जायेगी। कहा कि जिले में एक बार फिर सघन अभियान चलाया जाएगा और यदि कोई बाइक चालक बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न तरह के उपाए किए जा रहे है। इसके तहत दुर्घटना संभावित स्थानों पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उपाए किए जा रहे है। सड़क नियमों के पालन करने के प्रति जिलेवासियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
नाबालिगों को बाइक देने पर अभिभावकों पर भी होगी कार्रवाई
इस दौरान सुरेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हमें लगातार सूचना मिल रही है कि कुछ अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को स्कूल, कॉलेज या अन्य कार्यो के लिए अपना बाईक दे देते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है। पिछले दिनों हमारे विभाग के द्वारा इसे लेकर स्कूलों और कॉलेजों में एक जागरूकता अभियान चला कर स्कूल प्रबंधकों और कॉलेज प्रबंधकों से आग्रह किया गया था कि उनके यहां के बच्चे स्कूल में बाइक लेकर ना आए पर कुछ स्थानों पर तो इसका साकारात्मक परिणाम देखेने को मिल रहा जहां पर प्रबंधक के द्वारा इसे कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है पर कुछ संस्थानों के द्वारा अभी भी इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही कुछ अभिभावक दुलार में अपने बच्चों को बाईक दे दे रहे है। पर अब ऐसा नहीं होगा। बहुत जल्द जिले में सघन अभियान चलाकर नाबालिगों और उनके अभिभावकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन पर जुर्माना ठोका जाएगा। साथ ही उन्होंने तेज वाहन चलाने वाले बाइक चालकों को भी चैतावनी दी है कि यदि बाइक निर्धारित मापदंड से ज्यादा स्पीट में चलाते हुए पकड़े गए तो उनपर भी नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।मौके पर सड़क सुरक्षा के तनवीर,ऋषिराज,राजेश समेत अन्य मौजूद रहे।

Loading

बढ़ती सड़क दुर्घटनों को रोकने के लिए डीटीओ हुए सख्त, कहा- नहीं बक्शे जाएंगे बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed