Views: 268
0 0
दुकान में चोरी करने गए तीन चोर आग में झुलसे, एक की मौत, दो घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

दुकान में चोरी करने गए तीन चोर आग में झुलसे, एक की मौत, दो घायल

संवाददाता,लातेहार:-जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के पकरी गांव में शुक्रवार की देर रात एक दुकान में चोरी करने गए तीन चोर आग में झुलस गए, जिनमें से एक की मौत हो गई,जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों चोर नाबालिग हैं।वहीं मृत चोर पकरी गांव का ही रहने वाला था।इस संबंध में बालूमाथ डीएसपी…

दुकान में चोरी करने गए तीन चोर आग में झुलसे, एक की मौत, दो घायल
Read Time:3 Minute, 31 Second
दुकान में चोरी करने गए तीन चोर आग में झुलसे, एक की मौत, दो घायल


संवाददाता,
लातेहार:-जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के पकरी गांव में शुक्रवार की देर रात एक दुकान में चोरी करने गए तीन चोर आग में झुलस गए, जिनमें से एक की मौत हो गई,जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों चोर नाबालिग हैं।वहीं मृत चोर पकरी गांव का ही रहने वाला था।इस संबंध में बालूमाथ डीएसपी आशुतोष सत्यम ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।ज्ञात हो कि बालूमाथ के पकरी गांव में बालकेश्वर साहू की किराना दुकान में शुक्रवार की देर रात तीन चोर चोरी करने गये थे।इस दौरान चोर मोमबत्ती जलाकर नकदी और कीमती सामान तलाश रहे थे।इसी बीच एक चोर के हाथ से मोमबत्ती छिटक कर पेट्रोल के गैलन पर गिर गयी।उसके बाद आग लग गई। इस आग से तीनों चोर बुरी तरह झुलस गए। जिससे एक चोर की मौके पर ही मौत हो ।गई जबकि बाकी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।इधर, आग लगने के बाद चोरों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। जिससे आसपास के लोग जाग गए। गंभीर रूप से घायल चोर किसी तरह घर से बाहर निकलने में सफल रहा।उसके बाद घायल चोर ने लोगों को घटना के बारे में बताया। तत्पश्चात स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत चोर के शव को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि एक घायल चोर को इलाज के लिए बालूमाथ अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल चोर 75 फीसदी से ज्यादा जल चुका है।इस सम्बन्ध में घायल एक चोर ने बताया कि वह लातेहार थाना क्षेत्र के डीही मुरुप गांव का रहने वाला है। वह अपने एक रिश्तेदार के घर पकरी आया था। देर रात पकरी के ही रहने वाले उसके दो दोस्तों ने उससे कहा कि उन्हें कुछ काम है, इसलिए साथ चलो। जिसके बाद वह अपने दोनों साथियों के साथ चला गया, लेकिन बाद में उसे पता चला कि सभी लोग चोरी करने आये हैं। उसने बताया कि वह दुकान के मुख्य दरवाजे के पास खड़ा था, जबकि उसके दोनों साथी दुकान के बीच में खड़े थे।शुरुआत में जानकारी मिली थी कि दो चोर की मौत हुई है। लेकिन पुलिस को एक का ही शव मिला। वहीं एक चोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में छानबीन की गई तो पता चला कि आग में झुलसने के बाद एक चोर मौके से भागने में सफल रहा। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

Loading

दुकान में चोरी करने गए तीन चोर आग में झुलसे, एक की मौत, दो घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed