Views: 380
0 0
भंडारा के साथ श्री देवी मंडप का वार्षिकोत्सव संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

भंडारा के साथ श्री देवी मंडप का वार्षिकोत्सव संपन्न

संवाददाता,लातेहार:- नौ कन्या पूजन एवं भंडारा के साथ रविवार को शहर के थाना चौक में तेली मुहल्ला स्थित देवी मंडप सह नौ देवी पिंडी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया। इससे पहले पुजारी त्रिभुवन पांडेय, रामेश्वर पांडेय व विवेक शुक्ला के सानिध्य में हवन व पुर्णाहुति की गयी। मौके पर बतौर मुख्य यजमान संतोष…

भंडारा के साथ श्री देवी मंडप का वार्षिकोत्सव संपन्न
Read Time:2 Minute, 45 Second
भंडारा के साथ श्री देवी मंडप का वार्षिकोत्सव संपन्न


संवाददाता,
लातेहार:- नौ कन्या पूजन एवं भंडारा के साथ रविवार को शहर के थाना चौक में तेली मुहल्ला स्थित देवी मंडप सह नौ देवी पिंडी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया। इससे पहले पुजारी त्रिभुवन पांडेय, रामेश्वर पांडेय व विवेक शुक्ला के सानिध्य में हवन व पुर्णाहुति की गयी। मौके पर बतौर मुख्य यजमान संतोष कुमार पिंटू और रंजीत कुमार सपत्नीक मौजूद थे। हवन व पूर्णाहुति के बाद नौ कन्या पूजन किया गया। इसके बाद भंडारा का प्रारंभ किया गया। भंडारा का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने किया। भंडारे में विधायक बैद्यनाथ राम के अलावा लातेहार व आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ मंटू, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, अजीत कुमार, शुभम कुमार, आकाश कुमार व संदीप कुमार, सचिव रविंद्र प्रजापति, सतीष कुमार व आशीष कुमार व कोषाध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाद व आशीष कुमार के अलावा संरक्षक मंडली में रामधनी प्रसाद, दशरथ प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, भोला प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, सूरज साहू व प्रदीप प्रसाद आदि सक्रिय हैं. उपाध्यक्ष रंजीत कुमार ने इस आयोजन मंर तन मन व धन से सहयोग करने पर नगर वासियों के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि बिना सामुहिक सहयोग के कोई भी अनुष्ठान सफल नहीं हो पाता है. मौके पर अभिनंदन प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, रौशन कुमार, चिंटू कुमार, आकाश कुमार, सोनू कुमार, मंटू प्रसाद, सुधा देवी, शारदा देवी, सरोज देवी, सरस्वती देवी, अनिता देवी, पुनिता देवी, देवंती देवी, संगीता देवी व मंजू देवी समेंत कई लोग मौजूद थे।

Loading

भंडारा के साथ श्री देवी मंडप का वार्षिकोत्सव संपन्न

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports