नालसा द्वारा संचालित योजना-2015 के तहत जनजातीय अधिकारों पर फोकस।
रांची :-झालसा के निर्देश पर डोर-टू-डोर कार्यक्रम का आयोजन पंचायत सचिवालय, पाली, एवं रातू, के ग्रामीण इलाकों में किया गया। नालसा द्वारा संचालित योजना-2015 के तहत जनजातीय अधिकारों पर फोकस की गयी। कार्यक्रम में एलएडीसी अधिवक्ता स्वीकृति विनया, पुष्पलता देवी, सुनिता देवी, बरखा देवी, पम्मी देवी, रेणु देवी एवं राजा वर्मा उपस्थित हुये।
एलएडीसी अधिवक्ता स्वीकृति विनया ने आधिवासियों के अधिकार, मानवता, कर्तव्य, तृप्ति, समाजिक सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने कहा कि आप अपने अधिकारों को जाने और उसका लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मजदूरों को निबंधन कराना आवश्यक है।08 जून को आयोजित होनेवाली मोटर वाहन दुर्घटना वादों से संबंधित विशेष लोक की जानकारी पीएलवी के द्वारा दी गयी। उन्होंने कहा 03 जून से 07 जून तक प्री-लोक-अदालत की बैठके कर एमएसीटी से संबंधित वादों को माननीय न्यायालय में सुना जा रहा है। दिनांक 08 जून को उपस्थित होकर वादों को निश्तारण करा सकते है। तैयारी जोरों पर राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जूलाई को
यह भी ज्ञात हो कि 13 जूलाई को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में पीएलवी के द्वारा जानकारी दी गयी। उन्होंने कहां कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटरा करा सकते हैं, जिससे आपको समय व धन की बचत होगी। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है.