Views: 210
0 0
(नईदिल्ली)आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल, आप ने समन को बताया अवैध

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

(नईदिल्ली)आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल, आप ने समन को बताया अवैध

दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामला नईदिल्ली,(आरएनएस)। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जल बोर्ड घोटाला मामलें में पूछताछ के लिए ईडी के सामने आज पेश नहीं होंगे. यह जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से दी गई है. आप ने कहा कि जब सीएम केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिली है, तो ईडी बार-बार समन…

(नईदिल्ली)आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल, आप ने समन को बताया अवैध
Read Time:5 Minute, 58 Second

दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामला

(नईदिल्ली)आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल, आप ने समन को बताया अवैध


(नईदिल्ली)आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल, आप ने समन को बताया अवैध

नईदिल्ली,(आरएनएस)। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जल बोर्ड घोटाला मामलें में पूछताछ के लिए ईडी के सामने आज पेश नहीं होंगे. यह जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से दी गई है. आप ने कहा कि जब सीएम केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिली है, तो ईडी बार-बार समन क्यों भेज रही है? जांच एजेंसी द्वारा भेजा गया यह समन पूरी तरह से अवैध है. बता दें, ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली जल बोर्ड में अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन जारी किया था और आज पूछताछ के लिए बुलाया था.

(हैदराबाद)तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने दिया इस्तीफ ा, लड़ेंगी लोकसभा चुनाव!


हैदराबाद,18 मार्च (आरएनएस)। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, जिनके पास पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी है, ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति भवन को भेज दिया है. उनके चुनावी राजनीति में दोबारा प्रवेश करने की संभावना है. सुंदरराजन, जो 2019 तक तमिलनाडु भाजपा प्रमुख थी, को सितंबर 2019 में तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था. मौजूदा किरण बेदी को हटाए जाने के बाद उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.
गौरतलब है कि, सुंदरराजन अनुभवी कांग्रेसी कुमारी अनंथन की बेटी हैं. सुंदरराजन राज्यपाल के रूप में भेजे जाने से पहले वह दो दशक से अधिक समय तक भाजपा में रहीं हैं. सुंदरराजन प्रभावशाली नागर समुदाय से आती हैं. उन्होंने साल 2019 में तमिलनाडु का लोकसभा चुनाव लड़ा था, जो द्रमुक की कनिमोझी से थूथुकुडी में भारी अंतर से हार गई थीं. फिलहाल खबरे हैं कि उन्हें भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा जा सकता है.

(नईदिल्ली)बीजेपी की दिल्ली में आज बैठक, यूपी के 24 उम्मीदवारों के नामों पर होगा मंथन
लोकसभा चुनाव 2024


नईदिल्ली,(आरएनएस)। बीजेपी अब तक लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की दो सूची जारी कर चुकी है. लोकसभा सीटों के लिहाज से सबसे बड़े उत्तर प्रदेश की 24 सीटों के लिए बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है. जिसे लेकर पार्टी आज यानी सोमवार को दिल्ली में बैठक करने जा रही है. इस बैठक में बीजेपी उत्तर प्रदेश की बाकी 24 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन करेगी. ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी इस सूची में कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है.
सोमवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा , डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक, इसके बाद बीजेपी आज या कल यानी मंगलवार को बाकी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है. ये भी कहा जा रहा है कि इस सूची में कुछ मौजदा सांसदों के टिकट कटना भी तय है.
बता दें कि बीजेपी उम्मीदवारों की अपनी पहली और दूसरी सूची में यूपी की 51 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. इन 51 उम्मीदवारों में से पार्टी ने 47 मौजूदा प्रत्याशियों पर फिर से भरोसा जताया है. हालांकि बाकी बची सीटों के लिए पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है. इन सीटों पर अभी पेंच फंसा हुआ है. जिसके चलते नामों का ऐलान करने में देरी हो रही है. इस सूची में बीजेपी कई सांसदों का टिकट काट सकती है.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस सूची में पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी और सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी का टिकट काट सकती है. क्योंकि, वरुण गांधी पार्टी विरोधी बयानबाजी की वजह से राडार पर हैं. वहीं उनकी मां मेनका गांधी के टिकट पर भी संशय बरकरार है. इसके साथ ही प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट भी कट सकता है. वहीं बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य का भी टिकट भी बीजेपी काट सकती है. वहीं कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी और गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह का टिकट भी बीजेपी काट सकती है.

Loading

(नईदिल्ली)आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल, आप ने समन को बताया अवैध

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor