धनंजय कुमार का रिपोर्ट,
खरौंधी (गढ़वा):- प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुपा के चौरिया ग्राम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा घर -घर जाकर भिक्षाटन और धन संग्रह किया जा रहा है|कुपा पंचायत के मुखिया प्रमोद राम ने बताया कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप शाही के कर कमलों द्वारा प्रत्येक वर्ष असहाय एवं गरीब कन्याओं को शादी कराया जाता है| इस शादी समारोह के उपलक्ष में पूरे विधानसभा क्षेत्र में लोगों को गांव गांव घूम कर होने वाले 28 फरवरी को 51 कन्याओं को शादी समारोह को सफल बनाने हेतु निमंत्रण दिया जा रहा है| यह कार्यक्रम इस वर्ष विधानसभा क्षेत्र के टाउनशिप में होने जा रहा है| इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे विधानसभा में कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है| इस शादी समारोह में भाजपा के कई विधायक और मंत्री का आगमन होगा।इस कार्यक्रम को लेकर पूरे विधानसभा सहित खरौंधी प्रखंड के ग्राम पंचायत कूपा में भी घर-घर घूम कर निमंत्रण दिया गया तथा सहयोग के रूप में हर घर से चावल ,आलू ,दाल लिया गया| भाजपा महामंत्री जगन्नाथ चौधरीने बताया, कि आज हम लोग अपने गांव चौरिया के सभी घरों में निमंत्रण बांट रहे हैं, कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस शादी समारोह में पहुंचे, और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।इस मौके पर चौधरी राजकुमार निराला, धनवंत प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र यादव,विद्याधर चौधरी, अनुज चौधरी, परमेश्वर चौधरी, नंदन चौधरी ,नंदन ,प्रभात कुमार पटेल, संतोष गुप्ता ,प्रेमचंद ठाकुर, प्रदुमन गुप्ता आदि कई लोगों उपस्थित थे।