Views: 850
0 0
लातेहार:जिले में खुलेआम हो रहा है टेंडर मैनेज का खेल.

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लातेहार:जिले में खुलेआम हो रहा है टेंडर मैनेज का खेल.

लातेहार:-जिले में विभिन्न कार्य एजेंसियों में टेंडर मैनेज का खेल खुलेआम चल रहा है।चाहे एसडीओ कार्यालय हो या एसडीपीओ कार्यालय या फिर समाहरणालय परिसर हर जगह यह नजारा आम है। लातेहार में टेंडर मैनेज का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ सरकार विकास करने के लिए हर एक हथकंडे अपना रही…

लातेहार:जिले में खुलेआम हो रहा है टेंडर मैनेज का खेल.
Read Time:3 Minute, 0 Second
लातेहार:जिले में खुलेआम हो रहा है टेंडर मैनेज का खेल.

लातेहार:-जिले में विभिन्न कार्य एजेंसियों में टेंडर मैनेज का खेल खुलेआम चल रहा है।चाहे एसडीओ कार्यालय हो या एसडीपीओ कार्यालय या फिर समाहरणालय परिसर हर जगह यह नजारा आम है। लातेहार में टेंडर मैनेज का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ सरकार विकास करने के लिए हर एक हथकंडे अपना रही है। वहीं दूसरी ओर विकास योजना में बिचौलिए सरकार को चुना लगा रहे हैं। विकास योजना धरातल पर उतरने से पूर्व ही भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया। कैसे कल्पना की जा सकती है की योजना गुणवत्तापूर्ण बनाया जायेगा। किसी भी विभाग से टेंडर निकलने के बाद टेंडर मैनेज करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। कई संवेदक इसी लिहाज से टेंडर में शिरकत करते हैं कि उन्हें टेंडर मैनेज करने के नाम पर कुछ कमाई हो जाये। क्योंकि संबंधित विभाग में रजिस्टर्ड संवेदक को ढ़ाई तीन हजार रुपये में पेपर खरीदकर करीब चार गुणा राशि की कमाई हो जाती है। काम करने के इच्छुक संवेदक को संबंधित संवेदकों को मैनेज करने की मजबूरी होती है। इसके बाद ही शुरू हो जाता है टेंडर मैनेज करने का खेल। इसके बाद ऐसे संवेदक सार्वजनिक स्थानों पर ही अपना रेट बताना शुरू कर देते हैं।

लातेहार:जिले में खुलेआम हो रहा है टेंडर मैनेज का खेल.

काम करने का इच्छुक संवेदक उन्हें पैसे बांटता नजर आ जाता है। कई मौकों पर मनचाहे रेट में टेंडर लेने के लिए ही पूर्व में टेंडर मैनेज कर लिया जाता है और कार्य लेने के दौरान तयशुदा राशि संबंधित टेंडर में हिस्सा लेने वाले अन्य संवेदकों को बांट दी जाती है। कई मौके पर विवाद के बीच पैसे के लेन देन से ही मामले को निपटाने का प्रयास होता है। शनिवार की शाम ऐसा ही नजारा समाहरणालय परिसर में ही देखने को मिला। भवन निर्माण विभाग लातेहार के द्वारा निविदा आमंत्रण सूचना संख्या 30/2023/24. 1.09 करोड़ रुपए का पांच ऑफ लाइन टेंडर निकला गया था पर दो टेंडर सूत्रों के मुताबिक पांच पांच प्रतिशत मे मैनेज हो गया इसके तहत संबंधित टेंडर में 30 प्रतिशत निम्न तक जा सकता है।

Loading

लातेहार:जिले में खुलेआम हो रहा है टेंडर मैनेज का खेल.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports