Views: 343
0 0
झारखंड राज्य के 86 आंदोलनकारियों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया,

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

झारखंड राज्य के 86 आंदोलनकारियों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया,

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख, गुमला:-गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड आंदोलन कारियो को भी सम्मानित किया गया जिसमें कुल 86 आंदोलनकारी को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित की गई। झारखंड आंदोलनकारी हंदू भगत ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हुए…

झारखंड राज्य के 86 आंदोलनकारियों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया,
Read Time:3 Minute, 2 Second
झारखंड राज्य के 86 आंदोलनकारियों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया,

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,

गुमला:-गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड आंदोलन कारियो को भी सम्मानित किया गया जिसमें कुल 86 आंदोलनकारी को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित की गई। झारखंड आंदोलनकारी हंदू भगत ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सरकार और प्रशासन की पहल है । मौके पर विभिन्न विभागों द्वार झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। जिसमें कृषि विभाग द्वार विभिन्न प्रकार की झांकी निकाली गई।कृषि विभाग के सहयोग से घुड़सवार दल ने भी कार्यक्रम में प्रदर्शन किया।कृषि विभगा द्वारा केसीसी ऋण,रागी मिशन, कृषि यंत्र जैसे झांकी का प्रदर्शन किया गया। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा जिले में संचालित नए गतिविधि सिकछा कर भेंट सहित बच्चों के शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बेहतर करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों से संबंधित झांकी का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को थीम पर झांकी का प्रदर्शन किया गया। इसी प्रकार परिवहन विभाग की ओर से रोड सेफ्टी की थीम, वन प्रमंडल विभाग की ओर से वन का करें बचाव थीम एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन की थीम पर झांकी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें घुड़सवार दल को प्रथम ,कृषि विभाग को द्वितीय एवं शिक्षा विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । एवं उपायुक्त ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।इस दौरान कृषि विभाग के द्वार योग्य व्यक्तियों तक रागी पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन को 60 क्विंटल रागी दिया गया जिसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी ने ताम्रपत्र प्रदान किया.गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह,जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त व अन्य उपस्थित थे।

Loading

झारखंड राज्य के 86 आंदोलनकारियों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports