पलामू:- पलामू जिला अन्तर्गत सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ का 37वां अधिवेशन दिनांक 28 फरवरी से आयोजन किया जाएगा।इस दौरान पूजन, हवन, परिक्रमा एवं प्रवचन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक भागवत मिश्रा ने कहा कि जोड़ गांव में श्री राम चरित मानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ के लगातार 37वें अधिवेशन की तैयारी की जा रही है।28 फरवरी को हनुमत पूजा एवम् 08 फरवरी और 09 फरवरी को दो दिवसीय महाशिवरात्री मेला का भी आयोजन किया जाएगा। संरक्षक मंडली में अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा,उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा,धर्मराज तिवारी,सूर्यदेव पांडे,राजनाथ तिवारी, उमेश तिवारी,विद्यासागर तिवारी,उपेंद्र मिश्रा,भारदूल तिवारी, लव तिवारी,रामधनी राम,कामता सिंह, बैजनाथ राम, सतीश तिवारी समेत समस्त ग्रामवासी उपास्थित रहेंगे।