संवाददाता-अनूप कुमार गुप्ता
बिशुनपुरा(गढ़वा) :- बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत थाना परिसर समीप बांकी नदी के तट पर नवनिर्मित सूर्य मंदिर के प्रांगण में 14 जनवरी यानी मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला और भजन कीर्तन का हुआ आयोजन। जहां कीर्तन मंडली दवनकारा द्वारा भजन कीर्तन किया गया। वही प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास प्रखंड क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं की मेले मे उमड़ी भीड़ । सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा महाप्रसाद का किया गया वितरण। वही आस पास एवंम दूरदराज से आए लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर मेले का भरपूर आनंद उठाया।
आपको बता दूं की मकर सक्रांति का त्योहार हिन्दू कैलेंडर में 14 जनवरी को मनाया जाता है, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिन मकर संक्रांति के रूप में विभिन्न रूपों में पूजा और उत्सव किए जाते हैं।वही सूर्य मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष शिवकुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मेहता, सचिव डॉ.महेन्द्र गुप्ता, सदस्य दशरथ चंद्रवंशी, पृथ्वीनाथ पाल, वंशी पासवान, कृष्णा विश्वकर्मा, गणेश पाल, गोपाल पाल, रामजनम साव, अशर्फी मेहता सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मंदिर परिसर में उपस्थित थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,