लातेहारः समाजसेवी स्व पंडित विद्यार्थी तिवारी जी की 34 वीं पुण्यतिथि बाजकुम में मनाई गई ,मौके पर स्व तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जेष्ठपुत्र प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने किया दो मिनट का मौन धारण कर स्व तिवारी के आत्मा की शांति की कामना किया,
वहीं मौके पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हुए स्व तिवारी को कुशल ब्यक्तित्व के धनी व्यक्ति बताते हुए कहा कि वे निष्पक्ष निडर ब्यक्तित्व वाले गरीबों के सहयोगी थे।मौके पर समाजसेवी ललित पांडे ,मदन प्रसाद, लातेहार उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद व भाजपा जिला मंत्री मनोज कुमार ने स्व तिवारी के असामयिक मृत्यु को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।इस 34 वें पुण्यतिथि के मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि कामेश्वर यादव,लातेहार जिला कांग्रेस के अमित उरांव,सुरेन्द पासवान, सुरेन्द्र भारती, लातेहार जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन ,मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, दरोगी यादव ,रवींद्र प्रसाद,विश्वनाथ पासवान, नंन्दकिशोर यादव, अमित उरांव, रवींद्र प्रसाद,सुनील प्रसाद,अख्तर अली, वाजिद अंसारी,तस्लीम अंसारी व फूलचंद यादव आदी मौजूद रहे व श्रद्धा के पुष्प अर्पित किया।