विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत धुरकी प्रखंड के खाला पंचायत एवं रक्सी पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत धुरकी प्रखंड के खाला पंचायत एवं रक्सी पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया
Views: 223
0 0
Read Time:3 Minute, 47 Second
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत धुरकी प्रखंड के खाला पंचायत एवं रक्सी पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया

संवाददाता गुलाम मोहम्मद धुरकी,

धुरकी– अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने धुरकी प्रखंड क्षेत्र के खाला व रक्सी पंचायत सचिवालय मे बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणो को भारत सरकार की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो के दिनचर्या मे हुए बदलाव की समीक्षा की। इस दौरान सर्वप्रथम खाला पंचायत सचिवालय मे मुखिया अजरून नेशा की उपस्थिती मे कार्यक्रम चलाया गया, वहीं रक्सी पंचायत सचिवालय मे मुखिया अंजु देवी की उपस्थिती किया गया। वही इस कार्यक्रम के शुरुआत मे अंचल अधिकारी को स्थानीय मुखिया ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अंचल अधिकारी ने कहा की भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना हरघर नलजल योजना से गांव के साथ-साथ ग्रामीणो की जीवनशैली मे भी कई साकारात्मक बदलाव हुए हैं। अंचल अधिकारी ने कहा की जैसे पुर्व मे ग्रामीण महिलाएं लकड़ी के चुल्हे पर खाना बनाती थी तब उन्हें धुएं के संक्रमण के कारण तबीयत खराब हो जाती थी, वहीं केंद्र सरकार की उज्जवला योजना से ग्रामीण महिलाओं को मुक्ती मिली और वह सभी अब गैस पर सिमित समय मे खाना बना लेती हैं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत धुरकी प्रखंड के खाला पंचायत एवं रक्सी पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया

अंचल अधिकारी ने कहा की इसी तरह गांव मे लोग टुटे-फुटे कच्च मकान मे अपना जीवनयापन करते थे तह केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीणो को आवास मिला और कच्चे मकान मे रहने से निजात मिला है। अंचल अधिकारी ने कहा की इसी तरह गांव के छोटे-बड़े किसानो को भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के माध्यम से सालाना एक किसान को छः हजार रूपये की आर्थिक मदद मिलती है जिससे किसान लाभान्वित होकर समय-समय पर खेतों मे लगे फसलों को खाद्य कीटनाशक खरीदकर अपने फसलो को नुकसान होने से सुरक्षित रखते हैं। वही इस कार्यक्रम मे झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रमोशन सोसाइटी के तात्वावधान मे समुह से जुड़ी दीदीयों ने पर्यावरण संरक्षण पर नाटक प्रस्तुत किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान आवास, उज्जवला योजना, पीएम किसान सहित अन्य कई योजनाओ के लाभुको ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उपप्रमुख धर्मेंद्र यादव, बीडीसी अशोक राम, पुर्व प्रमुख विनोद कोरवा विधायक प्रतिनिधी अखिलेश यादव, रामप्रवेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधी सुदर्शन गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री मंगल यादव, संतोष पासवान, तेजू कोरवा बलवंत यादव, सत्यनारायण बैठा सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत धुरकी प्रखंड के खाला पंचायत एवं रक्सी पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment