Views: 200
0 0
खरीफ विपणन धान अधिप्राप्ति का डीएसओ ने धुरकी व्यापार मंडल मे किया उद्धाटन,

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

खरीफ विपणन धान अधिप्राप्ति का डीएसओ ने धुरकी व्यापार मंडल मे किया उद्धाटन,

अब किसान निर्धारित सरकारी मूल्य और बोनस के साथ बेचेंगे धान संवाददाता गुलाम मोहम्मद धुरकी, गढ़वा- धुरकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर मे खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार के तात्वावधान मे खरीफ विपणन मौसम धान अधिप्राप्ति केंद्र का व्यापार मंडल धुरकी मे डीएसओ रामगोपाल पांडेय ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष मंदीप…

खरीफ विपणन धान अधिप्राप्ति का डीएसओ ने धुरकी व्यापार मंडल मे किया उद्धाटन,
Read Time:3 Minute, 12 Second

अब किसान निर्धारित सरकारी मूल्य और बोनस के साथ बेचेंगे धान

खरीफ विपणन धान अधिप्राप्ति का डीएसओ ने धुरकी व्यापार मंडल मे किया उद्धाटन,

संवाददाता गुलाम मोहम्मद धुरकी,

गढ़वा- धुरकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर मे खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार के तात्वावधान मे खरीफ विपणन मौसम धान अधिप्राप्ति केंद्र का व्यापार मंडल धुरकी मे डीएसओ रामगोपाल पांडेय ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष मंदीप प्रसाद, सदर स्थानीय मुखिया महबूब अंसारी, भारतीय किसान संघ के प्रखंड अध्यक्ष दामोदर जायसवाल के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर उद्घाटन किया है. इस दौरान जिला खाद्य आपुर्ति अधिकारी ने स्वयं इपोश मशीन से रजिस्टर्ड किसानो का धान अधिप्राप्त कर हाथोंहाथ पर्ची भी दिये जाने कि बात कही है. जिला खाद्य आपुर्ति अधिकारी ने कहा की गढ़वा जिले के अंतर्गत धुरकी प्रखंड से धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत कर दी गयी है. उन्होने कहा कि अब रजिस्टर्ड किसानो का आच्छादित किया हुआ धान का फसल सम्मान के साथ व्यापार मंडल धुरकी मे खरीदकर किसानो को बोनस के साथ राशी मुहैया कराया जायेगा. उन्होने कहा कि रजिस्टर्ड किसान व्यापार मंडल मे आएं और इपोश मशीन के माध्यम से बिक्री कर रसीद भी लेते जाएं, उन्होने कहा की धान अधिप्राप्ति के बाद पंद्रह दिनो मे बोनस के साथ पैसे किसानो के खाते मे भेज दिए जायेंगे. उन्होने यह जानकारी दिया कि धान उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल की दर से बोनस भी दिया जायेगा इस तरह किसानों को प्रति क्विंटल की दर से धान की बिक्री करने पर सरकारी निर्धारित दाम मिलेंगे. उन्होने कहा कि किसान अपने धान की फसल को किसी भी बिचौलिए के चक्कर मे और जल्दबाजी मे कम पैसों मे बिक्री नही करें. वहीं धान अधिप्राप्ति केंद्र के खुलने से क्षेत्र के किसानो मे हर्ष है. इस दौरान पैक्स अध्यक्ष एहसान अंसारी, वार्ड सदस्य नंदकिशोर यादव, शशि कणलापुरी, अख्तर अंसारी, सफी अंसारी ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार सहित किसान उपस्थित थे.

Loading

खरीफ विपणन धान अधिप्राप्ति का डीएसओ ने धुरकी व्यापार मंडल मे किया उद्धाटन,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports