Views: 559
0 0
टोरी में फ्लाई ओवरब्रिज और फुट ब्रिज निर्माण के लिए अयुब खान का सोशल मीडिया पर पोस्टर अभियान का दुसरा दिन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

टोरी में फ्लाई ओवरब्रिज और फुट ब्रिज निर्माण के लिए अयुब खान का सोशल मीडिया पर पोस्टर अभियान का दुसरा दिन

चंदवा (लातेहार) टोरी – चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज और फुट ब्रिज निर्माण के लिए अयुब खान का सोशल मीडिया पर पोस्टर अभियान का दुसरा दिन।पोस्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, राज्यपाल, डीसी से टोरी में फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए लगाई गुहार माकपा के वरिष्ठ नेता…

टोरी में फ्लाई ओवरब्रिज और फुट ब्रिज निर्माण के लिए अयुब खान का सोशल मीडिया पर पोस्टर अभियान का दुसरा दिन
Read Time:5 Minute, 30 Second

टोरी में फ्लाई ओवरब्रिज और फुट ब्रिज निर्माण के लिए अयुब खान का सोशल मीडिया पर पोस्टर अभियान का दुसरा दिन
  • पोस्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, राज्यपाल, डीसी से टोरी में फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए लगाई गुहार
  • शिलान्यास कर टोरी में फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण के लिए भूल गए हैं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, एनएच विभाग,

चंदवा (लातेहार) टोरी – चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज और फुट ब्रिज निर्माण के लिए अयुब खान का सोशल मीडिया पर पोस्टर अभियान का दुसरा दिन।पोस्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, राज्यपाल, डीसी से टोरी में फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए लगाई गुहार

माकपा के वरिष्ठ नेता चतरा लोकसभा छेत्र से प्रत्याशी रहे सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्टर अभियान का आज दिन है।

टोरी चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण और फुट ब्रीज निर्माण शुरू कराने के लिए सोशल मीडिया में पोस्टर अभियान के माध्यम से केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नीतिन गडकरी, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, सांसद श्री सुनील सिंह, विधायक श्री बैद्यनाथ राम, नेशनल हाईवे (एनएच) का ध्यान खींचकर फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका हो गई है। यह एक बड़ा प्लेट फॉर्म है।फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने के लिए माकपा दसकों से लगातार संघर्ष कर इस जनहित की मांग को रख रही है, प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, रेलमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, रेलवे जीएम, डीआरएम तक अपनी बात पहुंचाई फिर भी यह कार्य शुरू नहीं हो पाई है, इसे शुरू कराने के लिए जिम्मेदारों तक पुनः इस मांग की ओर ध्यान खींचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

शिलान्यास हुए बीत गया ढ़ाई साल, अब तक शुरू नहीं हुआ टोरी चंदवा का फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण

केंद्र और राज्य सरकार एवं नेशनल हाईवे (NH) के रवैये के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है, शिलान्यास को ढ़ाई साल बीतने पर भी अब तक फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।टोरी जंक्शन स्टेशन के पश्चिम में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी अबतक शुरू नहीं हो पाई है।फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण का शिलान्यास ढ़ाई साल पहले दिनांक 03 अप्रैल 2021 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नीतिन गडकरी, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, सांसद सुनील सिंह, विधायक बैद्यनाथ राम ने किया था। शिलान्यास के बाद ये सभी भूल गए।
फ्लाई ओवरब्रिज के निर्माण नहीं होने से रेलवे क्रॉसिंग जाम पर लोग आधे आधे घंटे फंस रहे हैं, मरीज लिए एम्बुलेंस भी जाम पर फंस रही है। लोगों को जाम में और जान को खतरा मे डालकर छोड़ दिया गया है।

सभी राजनीतिक दलों को चुनाव में जनता का वोट चाहिए और जीत, इसके बाद जनता की जन समस्याओं से मुंह फेर लेते हैं, यही सिलसिला बदस्तूर चलता रहता है।
विकास की बात करने वाले केंद्र और राज्य सरकार को रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या दिखाई ही नहीं दे रही है।

सोशल मीडिया अभियान में प्रिंट मीडिया के पत्रकार, इलेक्ट्रॉनिक चैनल के प्रतिनिधि, सोशल मीडिया के साथी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिक, छात्र, नौजवान, किसान, सम्मानित आम जनता से सहयोग समर्थन करने की अपील उन्होंने किया है।

Loading

टोरी में फ्लाई ओवरब्रिज और फुट ब्रिज निर्माण के लिए अयुब खान का सोशल मीडिया पर पोस्टर अभियान का दुसरा दिन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports