Views: 1929
0 0
मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले इमरान ख़ान के घर को बिचौलियों ने जला डाला घर:तकरीबन 7लाख का नुकसान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , ,

मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले इमरान ख़ान के घर को बिचौलियों ने जला डाला घर:तकरीबन 7लाख का नुकसान

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट, गुमला/घाघरा:- थाना क्षेत्र के गोया में मनरेगा योजना में गड़बड़झाला मामले को उजागर करने वाले गोया गाँव के इमरान खान के घर को आग के हवाले कर दिया गया। घटना शनिवार के अहले सुबह करीब दो बजे का बताया गया है। आगजनी की घटना को प्रतिरोध स्वरूप मनरेगा योजना में…

मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले इमरान ख़ान के घर को बिचौलियों ने जला डाला घर:तकरीबन 7लाख का नुकसान
Read Time:3 Minute, 56 Second
मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले इमरान ख़ान के घर को बिचौलियों ने जला डाला घर:तकरीबन 7लाख का नुकसान

  • मेरे पति ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई तो बिचौलियों ने मेरे घर जला दिया जिससे मेरे मैट्रिक से लेकर स्नातक तक का उसे आगजनी में मेरा सर्टिफिकेट चलकर खाक हो गई क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वाले के साथ ऐसा ही किया जाता है क्या पीड़ित की पत्नी नीलू नाजिया

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

गुमला/घाघरा:- थाना क्षेत्र के गोया में मनरेगा योजना में गड़बड़झाला मामले को उजागर करने वाले गोया गाँव के इमरान खान के घर को आग के हवाले कर दिया गया। घटना शनिवार के अहले सुबह करीब दो बजे का बताया गया है। आगजनी की घटना को प्रतिरोध स्वरूप मनरेगा योजना में अवैध ढंग से नाबालिग बच्चो के नाम से राशि निकासी मामले के उजागर का परिणाम बताया जा रहा है। इस बात पर पीड़ित इमरान ने घाघरा थाना में नामजद लिखित शिकायत की है। शिकायत में इमरान ने कहा है कि विगत 20 दिसम्बर को उसने स्कूली नाबालिक बच्चों के नाम मनरेगा योजना में सरकारी राशि की निकासी की शिकायत साक्ष्य सहित बीडीओ दिनेश कुमार से की थी। 22 दिसम्बर को ठेकेदारों द्वारा खतरे के भय की शंका के आधार पर घाघरा थाना को लिखित शिकायत दी थी ।

मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले इमरान ख़ान के घर को बिचौलियों ने जला डाला घर:तकरीबन 7लाख का नुकसान

जिसमे ठेकेदार तनबीर आलम, तारीख उर्फ जाहिद खान, कलीम खान एवं हेदयाद खान का नाम दर्ज था। थाने में शिकायत के दूसरे दिन ही अहले सुबह आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। थाने में शिकायत में इमरान ने कहा है कि आगजनी में रसोई गैस सिलिंडर के ब्लास्ट होने के बाद इमरान जो भय वश अपने गॉव के ही ससुराल घर मे सोया हुआ था अपने घर की ओर भागा तो उसने गॉव के ही तारीक अजीज उर्फ जाहिद खान, हेदयाद खान, हयात खान और सगीर खान को भागते हुए देखा।

मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले इमरान ख़ान के घर को बिचौलियों ने जला डाला घर:तकरीबन 7लाख का नुकसान


आगजनी में इमरान का घरेलू गैस सेट, प्रिंटर, नई बाइक, जेवर, आंगनबाड़ी केंद्र का चावल, धान, पुरानी बाइक बिक्री कर रखे हुवे 40 हजार नगद सहित घर एवं अन्य घरेलू 6 से 7 लाख के छति की बात शिकायत में दर्ज है। हालाकि इस संबंध में थाना प्रभारी अमित चौधरी ने कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं हालांकि पीड़ित इमरान के द्वारा दूरभाष पर सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। पर इस मामले में मीडिया के समझ कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी।।

सच बोलने का नतीजा भुगत रहा है इमरान खान भाजपा नेता अमित कुमार ठाकुर ने कहा कि इतने बड़े घोटाले एवं भ्रष्टाचार का उजागर करने वाले के साथ इस तरह की अगर घटना घटती है तो इस पर उच्च स्तरीय होने की मांग करता हूं और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन के द्वारा उसे गिरफ्तार किया जाए।

Loading

मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले इमरान ख़ान के घर को बिचौलियों ने जला डाला घर:तकरीबन 7लाख का नुकसान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

5 responses to “मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले इमरान ख़ान के घर को बिचौलियों ने जला डाला घर:तकरीबन 7लाख का नुकसान”

  1. MichaelKef Avatar

    navigate here [url=https://them-rril-lynch.net]merrill edge login[/url]

  2. CharlesVam Avatar

    на этом сайте [url=https://bet-vodka.com/]водка бэт[/url]

  3. Michaelthemi Avatar

    over at this website [url=https://martianwallet.cc/]martian wallet[/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports