Views: 378
0 0
नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने भेजा जेल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने भेजा जेल

प्रेम कुमार साहू घाघरा गुमला, गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी बबलू उरांव उम्र 23 वर्ष ग्राम घोड़ाटांगर निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुमला जेल भेजा। घाघरा थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ मनीष चंद्रलाल ने बताया कि 14 दिसंबर की सुबह अपनी नाबालिक बच्ची…

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने भेजा जेल
Read Time:3 Minute, 27 Second
नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने भेजा जेल

प्रेम कुमार साहू घाघरा गुमला,

गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी बबलू उरांव उम्र 23 वर्ष ग्राम घोड़ाटांगर निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुमला जेल भेजा। घाघरा थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ मनीष चंद्रलाल ने बताया कि 14 दिसंबर की सुबह अपनी नाबालिक बच्ची के साथ एक महिला घाघरा थाना आई और बताई कि विगत बुधवार की शाम उनका परिवार अपने बच्चों के साथ गांव में एक दशकर्म में शामिल होने के लिए गया था। जहां अपनी नाबालिक बच्ची को गांव की अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए छोड़कर घर के अंदर चली गयी। जब घर से बाहर आयी तो अपनी बच्ची को वहां नहीं देख आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछताछ करने पर पता चला कि गांव का ही बबलू उरांव को बच्ची के साथ देखा गया था। बबलू उरांव स्त्रियों के प्रति अपनी पूरे आचरण के लिए बदनाम था। इसलिए परिजनों को पूरा विश्वास हो गया की बच्ची को बबलू उरॉव अपने साथ ले गया होगा। जिसके बाद बच्ची के परिजन अन्य ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची को ढूंढने लगे,काफी ढूंढने के बाद गांव से कुछ ही दूर पर सुनसान जगह के पास बच्ची को बबलू उरांव के साथ पाया गया। जैसे ही गांव वालों के टार्च की रोशनी बबलू उरांव पर पड़ी।

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने भेजा जेल

वह बच्ची को छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। बच्ची को घर ले जाने के बाद जब बच्ची से मां ने घटना के संबंध में पूछा तब बच्ची ने बताई कि वह गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां पर बबलू उरांव आया और उसे बोला कि चलो तुम्हारी मां बुला रही है। बच्ची उस पर विश्वास करके उसके साथ जाने के लिए राजी हो गई। लेकिन जब वह उसे घर नहीं ले जाकर सुनसान जगह की तरफ ले जाने लगा तो बच्ची डर गई और घर वापस ले जाने के लिए जिद्द करने लगी ।जिस पर बबलू उरांव बच्ची के मुंह दबाकर उसे जबरदस्ती खींचते हुए सुनसान जगह की तरफ ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में घाघरा थाना कांड संख्या 94/23 दिनांक 14. /12./ 2023 धारा 376 भादवी एवं 4/6 पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अमित चौधरी, एस आई जयश्री मिंज, निर्मल महतो, टेक लाल महतो हवलदार के जयनंदन राय, आरक्षी ब्रूनो मिंज, वीरेंद्र नाथ महतो शामिल थे।

Loading

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने भेजा जेल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports