Views: 208
0 0
11 सूत्री मांगों को लेकर दुर्गा सोरेन सेना ने एसडीओ को सौपा ज्ञापन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

11 सूत्री मांगों को लेकर दुर्गा सोरेन सेना ने एसडीओ को सौपा ज्ञापन

सिमरिया:- प्रखण्ड मुख्यालय के सुभाष चौक पर दुर्गा सोरेन सेना के बैनर तले 11 सूत्री मांगों को लेकर सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा। जिसमें हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी रैली और प्रदर्शन किया। यह रैली आंदोलनकारी नेता कैलाश सिंह के घर से सिमरिया के विभिन्न चौक चौराहा से होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नुक्कड़ सभा में…

11 सूत्री मांगों को लेकर दुर्गा सोरेन सेना ने एसडीओ को सौपा ज्ञापन
Read Time:4 Minute, 12 Second
11 सूत्री मांगों को लेकर दुर्गा सोरेन सेना ने एसडीओ को सौपा ज्ञापन

सिमरिया:- प्रखण्ड मुख्यालय के सुभाष चौक पर दुर्गा सोरेन सेना के बैनर तले 11 सूत्री मांगों को लेकर सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा। जिसमें हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी रैली और प्रदर्शन किया। यह रैली आंदोलनकारी नेता कैलाश सिंह के घर से सिमरिया के विभिन्न चौक चौराहा से होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष धनेश्वर गंझु एवं संचालन संतोष नायक ने किया। रैली में दूर दराज से हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए। जहां दिसोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद सीता सोरेन जिंदाबाद राजश्री सोरेन जिंदाबाद जय श्री सोरेन जिंदाबाद सिमरिया अनुमंडल को अकाल क्षेत्र घोषित करो सिमरिया अनुमंडल में प्रखंड अंचल कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाओ के नारे के साथ सिमरिया अनुमंडल कार्यालय पहुंचे । नुक्कड़ सभा में केंद्रीय प्रवक्ता राज किशोर कमल ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना एक सामाजिक संगठन है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक हम लोग पहुंचने का काम करेंगे आज जो भ्रष्टाचार चरम पर है उसे पर यदि लगाम नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में चतरा मुख्यालय से लेकर रांची की सड़कों पर हम लोग आंदोलन करेंगे ।आज हजारों की संख्या में है कल बिस हजार की संख्या में आंदोलन करने का काम करेंगे। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विशाल वाल्मीकि भी अपना वक्तव्य रखें बहुत सारे वक्ता ने अपनी अपनी बातों को रखा जिला अध्यक्ष धनेश्वर गंझु ने कहा कि हम तमाम साथी एक हैं गरीबों पर अत्याचार हम बर्दाश्त नहीं करेंगे गरीबों को इंदिरा आवास बृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन मिलना चाहिए संतोष नायक ने कहा कि पूरे टंडवा कोलांचल में अगर स्थानीय व्यक्ति को कंपनी द्वारा काम पर रखा नहीं गया तो हम लोग पूरे कोलांचल में भी आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी संगठन सचिव सुभाष सिंह, आंदोलनकारी नेता कैलाश सिंह ,केंद्रीय सचिव मनोज राणा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश राम, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह पांडे ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीमा कुजूर, महासचिव गौरी देवी ,इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष राजू ठाकुर ,इटखोरी प्रखंड सचिव जयकुमार प्रसाद रजक, म्यूरहड प्रखंड सचीव दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सुगन साव, सिमरिया प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर यादव, सिमरिया प्रखंड सचिव अशोक साहू, नगर अध्यक्ष डब्ल्यू सोनी, पुष्पा देवी, शुकर मुनी ,पुष्पा देवी, टंडवा प्रखंड अध्यक्ष मिश्रा पासवान, योगेश्वर भोक्ता, मधु लता देवी के अलावे हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

11 सूत्री मांगों को लेकर दुर्गा सोरेन सेना ने एसडीओ को सौपा ज्ञापन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports