स्थानीय समाचारदुर्घटनालातेहार
बोलोरो की टक्कर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल।


मनिका:- थाना क्षेत्र स्थित देवबार मोड़ के पास एनएच 39 मार्ग में बुधवार को मनिका भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि बाइक से लातेहार जा रहें थे।इसी दौरान विपरीत दिसा में आ रहें बोलोरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अजीत कुमार मंडल अध्यक्ष घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी अख्तर अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे।उसके बाद मनिका थाना को सूचना दिया।घटना की सूचना मिलते ही si मिश्रा मांझी घटनास्थल पर पहुंचे इसके बाद बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लातेहार में भेजा गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों के द्वारा गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। मौके पर समाजसेवी अख्तर अंसारी ए एस आई मिश्रा मांझी इत्यादि सराहनीय काम किए।
![]()




